Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार में अध्यक्ष एवं सदस्यों के पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार में अध्यक्ष एवं सदस्यों के पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

RNS INDIA NEWS 07/01/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार में वर्तमान एवं निकट भविष्य में संभावित रिक्तियों के दृष्टिगत आयोग में अध्यक्ष के 01 पद एवं सदस्यों के 03 पदों को भरे जाने के लिये कार्मिक एवं सतर्कता विभाग, उत्तराखण्ड शासन द्वारा योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप पर अपना आवेदन पत्र समस्त शैक्षिक एवं अनुभव प्रमाणपत्रों की प्रतियों के साथ दिनांक 22 जनवरी 2026 की सांय 06 बजे तक स्पीड पोस्ट, पंजीकृत डाक अथवा कोरियर के माध्यम से सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता विभाग उत्तराखण्ड शासन, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम भवन, सचिवालय परिसर, 4-सुभाष रोड, देहरादून को उपलब्ध करा सकते हैं। सचिव कार्मिक उत्तराखण्ड शासन शैलेश बगोली द्वारा इस संबंध में जारी विज्ञप्ति में निर्धारित अर्हता के अनुसार आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य ऐसे सक्षम, ईमानदार एवं निष्पक्ष व्यक्ति होंगे, जिनमें उत्कृष्ट क्षमता, सत्यनिष्ठा एवं उच्च प्रतिष्ठा के साथ साहित्य, विज्ञान, कला, समाज सेवा, प्रशासनिक अथवा न्याय क्षेत्र में विशेष ज्ञान या व्यावहारिक अनुभव हो। नियुक्ति के समय आयोग के अध्यक्ष सहित कुल सात सदस्यों में से यथासंभव निकटतम आधे सदस्य ऐसे होंगे, जिन्होंने भारत सरकार अथवा किसी राज्य सरकार के अधीन कम से कम 10 वर्षों तक पद धारण किया हो। साथ ही, अध्यक्ष सहित न्यूनतम तीन सदस्य ऐसे होंगे, जिनके पास केन्द्र अथवा राज्य सरकार में श्रेणी ‘क’ के अधिकारी के रूप में सेवा का अनुभव हो। आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य अपने पद का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अधिकतम 06 वर्ष अथवा 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने तक, जो भी पहले हो, पद धारण करेंगे। इस संबंध में विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र का प्रारूप उत्तराखण्ड शासन की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वास्थ्य विभाग को मिले सात और विशेषज्ञ चिकित्सक
Next: उत्तराखण्ड में माल्टा उत्पादन की अपार संभावनाएँ मौजूद : सीएम

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.