Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • अधिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करे यूको आरसेटी : कृतिका कुल्हारी
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

अधिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करे यूको आरसेटी : कृतिका कुल्हारी

RNS INDIA NEWS 30/06/2021
rns featured image new



सोलन। उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने कहा कि यूको बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (यूको आरसेटी) को ग्रामीण स्तर पर उपलब्ध कच्चे माल के आधार पर ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यान्वित करने चाहिएं जो अधिक से अधिक लोगों को रोज़गार प्रदान करने में सक्षम हों। कृतिका कुल्हारी गत दिवस यूको आरसेटी सलाहकार समिति की 36वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

कृतिका कुल्हारी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (यूको आरसेटी) द्वारा प्रदान किए जा रहे स्वरोज़गार परक प्रशिक्षण कार्यक्रमों का महत्व पहले की तुलना में अधिक हो गया है। उन्होंने कहा कि संस्थान को विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार सुनिश्चित करना चाहिए ताकि अधिक से अधिक पात्र इनसे लाभान्वित हो सकें। उन्होंने संस्थान को प्रशिक्षण कार्यक्रमों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।

यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक रोहित कश्यप ने इस अवसर पर संस्थान की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा अप्रैल, 2020 से मार्च 2021 तक 14 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के अन्तर्गत 363 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

उन्होंने कहा कि युवाओं को मश्रूम उत्पादन, मोमबत्ती बनाने, वूमेल टेलर, पापड़, आचार तथा मसाला पाउडर बनाने की विधि, ब्यूटी पार्लर प्रबन्धन, जूट से निर्मित उत्पादों तथा साॅफ्ट ट्वाॅय मेकिंग का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि यूको आरसेटी द्वारा मशरूम खेती, जूट उत्पाद, डेयरी फार्मिंग एवं केंचुआ खाद बनाना और रेशम कोष उत्पादन के सम्बन्ध में भी प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
इस अवसर पर जिला अग्रणी बैंक यूको बैंक के प्रबन्धक केके जसवाल, डीडीएम नाबार्ड अशोक चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं विभिन्न बैंको के प्रबंधक तथा प्रतिनिधि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म पढ़ाई शुरू
Next: चार धाम यात्रा को लेकर तीरथ सरकार ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.