Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • ऊखीमठ में माकपा का केंद्र के खिलाफ धरना
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में माकपा का केंद्र के खिलाफ धरना

RNS INDIA NEWS 17/02/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  केंद्र सरकार की जन विरोधी बजट को लेकर माकपा ने तहसील परिसर ऊखीमठ में धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। जबकि धरना देकर विरोध दर्ज किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से नौ सूत्रीय ज्ञापन भी राष्ट्रपति को भेजा है। सोमवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) जिला कमेटी के कार्यकर्ता तहसील परिसर ऊखीमठ में एकत्रित हुए, जहां उन्होंने केंद्र सरकार के जनविरोधी बजट को लेकर पहले जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की। जबकि इसके बाद धरना दिया। धरना स्थल पर पार्टी राज्य सचिव मंडल के सदस्य राजाराम सेमवाल ने कहा कि वामपंथी दल जनविरोधी व गरीब विरोधी केन्द्रीय बजट का पुरजोर विरोध करती है। कहा कि यह बजट सामाजिक न्याय के दावों के खोखलापन को उजागर करता है। केन्द्रीय वित्त मंत्री की ओर से जारी बजट गरीबों को निचोड़कर अमीरों के लिए लाभकारी बजट है। यह बजट जनता की मूलभूत आवश्यकताओं, रोजगार और सामाजिक कल्याण को पूरी तरह से नजर अंदाज करता है। आम जनता पर महंगाई, बेरोजगारी और घटती आय का बोझ बढ़ता जा रहा है। पार्टी के जिला मन्त्री बीरेन्द्र गोस्वामी ने कहा कि यह बजट बेरोजगारी के गम्भीर संकट की पूरी तरह अनदेखी करता है। मनरेगा की राशि में कोई वृद्धि नहीं की गई है। किसान व मजदूर वर्ग को बजट में कोई राहत नहीं मिली है। देश के लगभग दो सौ अरबपतियों को टैक्स में भारी छूट दी गई है। राज्य के प्राकृतिक सम्पदाओं पर बाहरी लोगों का दखल तेजी से बढ़ता जा रहा है। केन्द्र सरकार अनेक निजीकरण की नीतियां लागू कर बेराजगारी को बढ़ावा दे रही है। धरने में दौलत सिंह, शिवराज लाल, इन्द्र लाल, उमेश नौटियाल, वीरसिंह, बसंत लाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुद्रप्रयाग नगर पालिका में बनेगा जन शिकायत कक्ष
Next: भाजपा के 6 मंडलों में अध्यक्ष का रिपीट होना तय

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.