Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग नगर पालिका में बनेगा जन शिकायत कक्ष
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग नगर पालिका में बनेगा जन शिकायत कक्ष

RNS INDIA NEWS 17/02/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  रुद्रप्रयाग नगर पालिका में जनता की समस्याओं का समाधान समय पर हो सके, इसके लिए नव निर्वाचित अध्यक्ष संतोष रावत ने पहल शुरू कर दी है। नगर पालिका में एक जन शिकायत कक्ष तैयार किया जा रहा है जिसमें नगर का कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है। इसके लिए मोबाइल नम्बर जारी किया जा रहा है, ताकि लोग व्हाट्सऐप पर भी समस्याएं प्रेषित कर सकें। रुद्रप्रयाग नगर पालिका के सात वार्डों की जनता को अब अपनी शिकायत दर्ज करने का घर से ही अवसर मिल सकेगा। नगर पालिका अध्यक्ष ने अपने कार्यालय के ठीक सामने एक जन शिकायत कक्ष तैयार किया है जिसमें एक कर्मचारी की तैनाती की गई है। यहां एक मोबाइल नम्बर जारी किया गया है जिसमें व्हाट्सऐप की सुविधा उपलब्ध रहेगी ताकि नगर का हर व्यक्ति अपनी शिकायत को घर बैठे ही दर्ज करा सकेगा। हालांकि इससे पूर्व भी नगर पालिका में शिकायतें दर्ज होती रही हैं किंतु अब जन समस्याओं पर गंभीरता बरतते हुए इसका समय पर निस्तारण हो इसके लिए यह पहल की गई है। नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत ने बताया कि करीब एक सप्ताह के भीतर यह कक्ष सेवाएं देना शुरू कर देगा। प्रतिदिन दर्ज होने वाली जन समस्याओं की वे स्वयं निगरानी करेंगे ताकि समय पर समस्या का समाधान किया जा सके। शिकायतकर्ता व्हाट्सऐप से भी शिकायत दर्ज करा सकता है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका में जनता की सुविधा के लिए बेहतर कार्य किए जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 32 लाख की अफीम और स्मैक बरामद, 02 गिरफ्तार
Next: ऊखीमठ में माकपा का केंद्र के खिलाफ धरना

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.