Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता अयाज अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • देहरादून

उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता अयाज अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 08/12/2022
rns featured image new

देहरादून।  कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के पीआरओ ने पूर्व पीएस और लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। डालनवाला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि पूर्व पीएस ने बिना  कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के संज्ञान में लाये एचओडी की फ़ाइल पर मुहर लगा दी। इससे कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के पीआरओ कृष्ण मोहन शर्मा ने एसएसपी को लिखे पत्र में पीडब्ल्यूडी के एचओडी अयाज अहमद और मंत्री के पूर्व  पीएस आईपी सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एसएसपी ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। जिस पर थाना डालनवाला पुलिस ने लोक निर्माण विभाग के एचओडी अयाज अहमद तथा कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के स्टाफ में पीएस पद पर तैनात रहे आईपी सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

आरोप है कि आईपी सिंह ने अयाज अहमद की प्रमोशन सम्बंधी फाइल पर बिना कैबिनेट मंत्री के संज्ञान में लाए प्रमोशन पर मुहर लगा दी थी। इससे अयाज अहमद प्रमोट होकर लोक निर्माण विभाग में एचओडी बन गए। कई दिनों से चल रहे इस विवाद को लेकर कैबिनेट मंत्री, शासन व लोक निर्माण विभाग के बीच भी तनातनी देखी जा रही थी। अब सीधे तौर पर कैबिनेट मंत्री के स्टाफ द्वारा ही मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद कई और भी गंभीर सवाल खड़े हो गए है। पुलिस ने आईपीसी और आईटी एक्ट की कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि आईपी सिंह को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के स्टाफ में तैनाती से पहले ही हटाया जा चुका है। अब इस मामले में एचओडी को लेकर शासन क्या निर्णय लेगा, इसे लेकर सभी की निगाहें लगी हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रक व ऑटो की भिड़ंत में चार घायल
Next: सड़क हादसे में पति-पत्नी व मासूम घायल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज
  • एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
  • सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.