Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उक्रांद ने की मंत्री गणेश जोशी को बर्खास्त करने की मांग
  • देहरादून

उक्रांद ने की मंत्री गणेश जोशी को बर्खास्त करने की मांग

RNS INDIA NEWS 27/09/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड क्रांति दल ने गांधी पार्क में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने काबीना मंत्री गणेश जोशी पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाकर उनकी बर्खास्तगी की मांग की है। साथ ही घोटाले की सीबीआई जांच करने की भी मांग उठाई है। इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। केंद्रीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ राजेंद्र बिष्ट ने आरोप लगाया कि मंत्री जोशी ने अपने विभाग में भ्रष्टाचार किया है, सुप्रीम कोर्ट से फटकार लगने के बाद भी वे अभी तक मंत्री पद पर हैं, इससे धामी सरकार के जीरो टॉलरेंस के दावे की पोल खोलती है। कहा कि जहां एक ओर राज्य 80 हजार करोड़ से अधिक के कर्ज में डूबा हुआ है, वहीं, दूसरी ओर भाजपा सरकार के मंत्रियों की संपत्ति में तेजी से इजाफा हुआ। दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि सैन्य धाम के निर्माण का काम भी बिना किसी प्रतिस्पर्धा के दो कंपनियों को काम दिया गया। इस काम में भी बड़ा घोटाला हुआ है। केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सजवाण ने चेतावनी दी कि यदि सैन्य बाहुल्य राज्य में सैनिकों की आस्था के साथ खिलवाड होगा तो जनता में इसका बहुत ही नकारात्मक संदेश जाएगा। केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आनंद प्रकाश जुयाल ने कहा कि भ्रष्टाचार में संलिप्त मंत्री साथ ही अधिकारियों, इंजीनियर और ठेकेदार की सीबीआई जांच होनी चाहिए। इस मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रमिला रावत, केंद्रीय उपाध्यक्ष बहादुर सिंह रावत, केंद्रीय मीडिया प्रभारी किरण रावत, पंकज व्यास, राजेश्वरी रावत, उतरा पंत बहुगुणा, मीनाक्षी घिल्डियाल, प्रमिला रावत, शांति प्रसाद भट्ट, बहादुर सिंह रावत, परवीन चंद रमोला, मुकेश कुंद्रा, गणेश प्रसाद काला, दीपक रावत, भोला प्रसाद चमोली आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 176 एलटी-प्रवक्तओं को भी मिली पुरानी पेंशन
Next: सीआरपीएफ जवान पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.