Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • पेपर लीक होना सरकार की लापरवाही: यूकेडी
  • पिथौरागढ़

पेपर लीक होना सरकार की लापरवाही: यूकेडी

RNS INDIA NEWS 13/01/2023
rns featured image new

परीक्षा में शामिल युवाओं को मुआवजा देने की मांग

पिथौरागढ़। प्रदेश में पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने से सरकार चौतरफा घिर गई है। उत्तराखंड क्रांति दल ने पेपर लीक को सरकार का लापरवाही बताया है। उन्होंने सरकार से अपनी नाकामी स्वीकार करते हुए परीक्षा में शामिल युवाओं को मुआवजा देने की मांग की है। शुक्रवार को नगर के तिलढुकरी में यूकेडी केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने विरोध-प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला जलाया। ऐरी ने कहा कि भाजपा शासन में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। लगातार भर्ती परीक्षाओं में धांधली होना सरकार की नाकामी को दर्शाता है। कहा युवा नौकरी के सपने लिए कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन उनके सपनों को इस तरह चकनाचूर किया जा रहा है। यूकेडी संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चन्द्रशेखर कापड़ी ने पेपर लीक की सीबीआई जांच की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने कहा अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वे प्रदेशभर में उग्र आंदोलन करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का निधन, 75 की उम्र में ली अंतिम सांस
Next: अल्मोड़ा: 2 मामलों में लगभग 7.46 लाख की स्मैक के साथ 2 गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.