Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: 2 मामलों में लगभग 7.46 लाख की स्मैक के साथ 2 गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

अल्मोड़ा: 2 मामलों में लगभग 7.46 लाख की स्मैक के साथ 2 गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 13/01/2023
Image 2023-01-13 at 1.18.21 PM

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में दो अलग-अलग मामलों में 07 लाख 46 हजार सात सौ रुपये की 74.67 ग्राम स्मैक के साथ रामपुर और अल्मोड़ा के 02 तस्कर गिरफ्तार किए हैं। एक मामले में रामपुर के तस्कर से 05 लाख, 43 हजार, पाँच सौ रुपये की 54.35 ग्राम स्मैक बरामद हुई तो दूसरे मामले में 02 लाख, 03 तीन हजार, दो सौ रुपये की 20.32 ग्राम स्मैक के साथ अल्मोड़ा का 01 तस्कर गिरफ्तार किया है। एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के सभी सीओ/ थाना प्रभारियों एवं एसओजी/एएनटीएफ टीम को नशा मुक्ति अभियान के तहत युवाओं एवं स्कूली छात्रों को नशे का शिकार होने से बचाने के लिए जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वाले नशे के सौदागरों पर सतर्क दृष्टि रखकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु सख्त निर्देश दिए गए हैं।

पहला मामला
12 जनवरी की रात्रि सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद व सीओ ऑपरेशन ओशीन जोशी के नेतृत्व/मार्गदर्शन में जनपद एसओजी/एएनटीएफ अल्मोड़ा की सूचना पर कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस एवं एसओजी/एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा बेस तिराहा अल्मोड़ा के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त राजेश कश्यप (40 वर्ष) पुत्र श्याम लाल कश्यप, निवासी सिंह कॉलोनी, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर, यूपी के कब्जे से 54.35 ग्राम स्मैक व एक इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में एन0डी0पी0एस0 एक्ट में एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा उक्त बरामदगी में शामिल पुलिस बल के उत्साहवर्धन हेतु 10 हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की गयी है।

दूसरा मामला
वहीं 13 जनवरी की प्रातः एसओजी/एएनटीएफ अल्मोड़ा की सूचना पर कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस एवं एसओजी/एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा करबला तिराहा अल्मोड़ा के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त लोकेश मेहता (28 वर्ष) पुत्र हरीश सिंह मेहता, निवासी निकट शिव मन्दिर एनटीडी, अल्मोड़ा के कब्जे से 20.32 ग्राम स्मैक (अनुमानित कीमत 2,03,200 रुपये) व एक इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में एन0डी0पी0एस0 एक्ट में एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा उक्त बरामदगी में शामिल पुलिस बल के उत्साहवर्धन हेतु 05 हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की गयी है।

अभियुक्त लोकेश मेहता का आपराधिक इतिहास रहा है। लोकेश मेहता के विरुद्ध वर्ष 2022 में भी कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत 01 अभियोग दर्ज है। अभियुक्त राजेश कश्यप के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
दोनों मामलों में शामिल स्मैक तस्करों का उद्देश्य भरा से सस्ते में स्मैक लेकर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर अल्मोड़ा शहर के युवाओं में बेचकर उनको नशे का आदी बनाकर आर्थिक लाभ अर्जित करना था।
यहाँ पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गंगा राम गोला, प्रभारी चौकी धारानौला, आरक्षी विरेन्द्र सिंह बिष्ट, आरक्षी मौ0 यामीन, आरक्षी पवन थ्वाल, एसओजी/एएनटीएफ अल्मोड़ा आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेपर लीक होना सरकार की लापरवाही: यूकेडी
Next: हरिद्वार: मकर संक्रांति मेला क्षेत्र को 7 जोन और 17 सेक्टरों में बांटा : एसएसपी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.