Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यूकेडी महानगर इकाई ने चंदा लेने पर लगाई रोक
  • देहरादून

यूकेडी महानगर इकाई ने चंदा लेने पर लगाई रोक

RNS INDIA NEWS 04/06/2022
rns featured image new

देहरादून। यूकेडी महानगर इकाई ने दून में चंदे पर पूर्णता प्रतिबंध लगा दिया है। चंदे को पारदर्शिता पूर्ण रुप से स्वीकार करने के लिए कमेटी बना दी है। कमेटी केन्द्रीय पदाधिकारियों के सुझाव या समन्वय के साथ आगे के लिए ठोस रणनीति बनाएगी। कचहरी रोड स्थित दल के कार्यालय में हुई प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष दीपक रावत ने बताया कि इस सम्बंध में शनिवार को हुई महानगर बैठक में यह निर्णय लिया गया है। जब तक कमेटी अपनी रिपोर्ट नहीं दे देती, तब तक चंदे पर पूर्णता प्रतिबंध रहेगा। सदस्यता अभियान से प्राप्त होने वाले शुल्क को भी नगद रुप में प्राप्त नहीं किया जाएगा। इसे केन्द्रीय कोष के खाते में डालकर सक्रिय सदस्यता प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। दून में साठ दिन में पांच हजार सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस मौके पर प्रथम सक्रिय प्रमाण पत्र 2021-22 के लिए दल के पूर्व अध्यक्ष बीडी रतूड़ी को दिया गया। रतूड़ी ने राष्ट्रीय पार्टियों में कार्य कर रहे नौजवानों से राष्ट्रीय पार्टियों का मोह छोड़ यूकेडी में शामिल होने की अपील की है। कार्यकारी जिलाध्यक्ष किरण रावत ने कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव में यूकेडी सभी सौ वार्डों में चुनाव लड़ेगी। जिसके लिए सभी वार्डों में कमेटियां बनाई जा रही हैं। महानगर बैठक में निवर्तमान केंद्रीय महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय, सुनील ध्यानी, कार्यालय प्रभारी बहादुर सिंह रावत, कोषाध्यक्ष मुकेश कुंद्रा, जिला महामंत्री दीपक, मीनाक्षी सिंह, हिमांशु धनाई, प्रचार सचिव जितेंद्र, दीपक ममगाईं, अशोक नेगी, बिपिन रावत, राजेंद्र गोसाईं, वरुण शर्मा, केएल शाह, बीएस रावत, मिथलेश चौहान, सूरज मनी नैथानी, नीलम रावत, महिला अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल, सरोज रावत, शकुंतला रावत, सुमित डंगवाल, रूबी खान, आरके शंखधर आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्पा की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, 3 गिरफ्तार
Next: उत्तराखंड में कोरोना के 6 नए केस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.