Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • स्पा की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, 3 गिरफ्तार
  • पौड़ी

स्पा की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, 3 गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2022
rns featured image new

पौड़ी। उत्तराखंड में दिन-प्रतिदिन स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट के मामलों का पर्दाफाश होता रहा है। इसी कड़ी में कोटद्वार में पुलिस ने शुक्रवार देर शाम को स्पा सेंटर में छापा मारा, जहां देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार किया, वहीं स्पा सेंटर संचालक महिला फरार हो गई।

जानकारी के अनुसार कोटद्वार देवी रोड में चल रहे क्रिस्टल स्पा सेंटर की आड़ में सैक्स रैकेट चलाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को शिकायत भी थी। शुक्रवार देर शाम मुखबिर की ओर से तीन व्यक्तियों के स्पा सेंटर में घुसने की सूचना पर थाना पुलिस वूमन ट्रैफिक यूनिट और साइबर क्राइम टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा। इस दौरान स्पा सेंटर में अनैतिक कार्य किया जा रहा था।

मसाज केबिन में पुलिस कर्मियों को तीन युवतियां और तीन व्यक्ति आपत्तिजनक हालत में मिले। मौके पर मौजूद सामान भी मसाज से संबंधित नहीं था और ना ही मसाज के लिए रखी गई युवतियों के पास मसाज के प्रशिक्षण का किसी प्रकार का प्रमाण पत्र था। स्पा सेंटर में पूरी तरह से देह व्यापार का मामला पाए जाने पर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।

छापे के बाद स्पा सेंटर संचालिका ममता पत्नी अमर सिंह निवासी पानीपत हरियाणा फरार हो गई। मौकै पर पकड़ी गई युवतियों ने बताया कि वह आगरा, मुजफ्फरनगर और दिल्ली की रहने वाली हैं और उन से जबरन देह व्यापार का कार्य कराया जाता है। तीन पीड़ित युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है और सेंटर की संचालिका और तीन युवकों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सांसद बनने पर कल्पना सैनी के स्वागत को उमड़े समर्थक
Next: यूकेडी महानगर इकाई ने चंदा लेने पर लगाई रोक

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयोग से चयनित एलटी शिक्षकों को 20 साल बाद मिला वरिष्ठता का अधिकार

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.