Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • यूके भेजने के नाम पर 17.50 लाख की ठगी, युवती को तुर्की छोड़ दिया
  • ऊधम सिंह नगर

यूके भेजने के नाम पर 17.50 लाख की ठगी, युवती को तुर्की छोड़ दिया

RNS INDIA NEWS 07/12/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। विदेश भेजने के नाम पर 17.50 लाख रुपये की ठगी किए जाने और युवती को यूके के बजाय तुर्की छोड़ देने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता अमनजहां पुत्री रिजवान अली, निवासी वार्ड संख्या-12 पंडरी ने थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि करनदीप सिंह पुत्र गुरतेज सिंह, निवासी ग्राम उड़रा तहसील अमरिया, सितारगंज में खटीमा रोड पर ‘केडी इमीग्रेशन’ के नाम से कार्यालय संचालित करता है और लोगों को विदेश भेजने का कार्य करता है। अमनजहां ने बताया कि करनदीप सिंह से उसकी मुलाकात विदेश जाने के सिलसिले में हुई थी। उसने यूके भेजने का आश्वासन देकर कुल 17.50 लाख रुपये ले लिए, लेकिन यूके भेजने के बजाय उसे तुर्की भेज दिया गया। तुर्की भेजे जाने से पहले उसे 11 दिन तक दिल्ली में रोके रखा गया। तुर्की पहुंचने के बाद उसकी हालत बेहद खराब हो गई और जेल जाने तक की नौबत आ गई। किसी तरह अपने खर्च पर वह भारत वापस लौटी। वापसी के बाद जब उसने करनदीप सिंह से संपर्क कर अपनी रकम वापस मांगी, तो उसने न तो कोई संतोषजनक जवाब दिया और न ही पैसा लौटाया। उल्टा उसे धमकियां देने लगा। अमनजहां का आरोप है कि इस फर्म में करनदीप सिंह की पत्नी इकनीत कौर, उसका पार्टनर अभय सिंह तथा इंदरजीत कौर भी शामिल हैं। इंदरजीत कौर फर्म में पैसे का लेन-देन संभालती है और ग्राहकों से डीलिंग करती है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने इंदरजीत कौर से पैसों की मांग की, तो उसने उसे झूठे छेड़छाड़ के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इस मामले में करनदीप सिंह के पिता गुरतेज सिंह को भी शामिल बताया गया है। अमनजहां ने पुलिस से विदेश भेजने के नाम पर की जा रही ठगी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है और सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निगम ने श्मशान घाट की भूमि को कराया कब्जा मुक्त
Next: प्रदेश के 240 छात्र-छात्राएं भारत दर्शन शैक्षणिक भ्रमण पर जाएंगे

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जसपुर में 20 हजार की रिश्वत लेते जेई को विजिलेंस ने दबोचा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सफाई कर्मियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.