Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उफनाई गंगा में आठ घंटे तक फंसी रहीं 150 लोगों की जान, एसडीआरएफ के जवानों ने किया रेस्क्यू
  • देहरादून

उफनाई गंगा में आठ घंटे तक फंसी रहीं 150 लोगों की जान, एसडीआरएफ के जवानों ने किया रेस्क्यू

RNS INDIA NEWS 21/05/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तरप्रदेश के विभिन्न जिलों के रहने वाले इन परिवारों के लिए एसडीआरएफ भगवान बन के सामने आयी है। नदी के बीच में फंसे इन परिवारो को अपनी जान पर खेलकर एसडीआरएफ के जवानों ने बचाया। मामला गंगा नदी के किनारे बसी उस बस्ती का है जहां एक दर्जन से अधिक मजदूरों के परिवार अपना आशियाना बना रह रहे थे।
सूरजानगर (मुरादाबाद) के राजपाल गुरुवार शाम परिवार के साथ प्लेज में बनी झोपड़ी में सोए थे। सुबह साढ़े पांच बजे जागे तो चारों तरफ पानी, पानी देखकर होश उड़ गए। मदद की कहीं भी उम्मीद नहीं दिखी। आखिरकार फरिश्ते की तरह पहुंचे उत्तराखंड पुलिस प्रशासन ने उन्हें बाहर निकाला। इस दौरान आठ घंटे उनकी सांस टंगी रही। शुक्रवार सुबह पुलिस व प्रशासन ने रेस्क्यू कर गंगा में फंसे 35 परिवारों के जिन डेढ़ सौ लोगों को निकाला, वे सारे यूपी के मुरादाबाद, कैराना व बिजनौर जिले के हैं। गंगा की रेत में सब्जियां उगाकर पेट पालने वाले ये गरीब परिवार वहीं झोपड़ी में रह रहे थे। देर शाम खाना खाकर सोने तक इन्हें किसी तरह के खतरे का कोई अंदेशा नहीं था।
सुबह में नींद खुली तो मंजर भयानक था। चारों तरफ गंगा का पानी था। जहां उन्होंने सब्जियां बो रखी थी, वहां भी पानी चढऩे लगा था। एक दो ने यूपी के कीरतपुर में परिचितों को सूचना दी, पर घंटों बाद भी वहां से मदद का आश्वासन नहीं मिला। लिहाजा कुछ लोगों ने ट्रॉली की ट्यूब में हवा भरकर उसके सहारे नदी पार कर जान बचा ली। पर जिनके साथ छोटे बच्चे, महिलाएं व पालतु पशु थे, उनकी सांस फूलने लगी। लगा कह शायद जिंदगी का अंत करीब है। लेकिन इसी दौरान उत्तराखंड की तरफ पुलिस व प्रशासन के लोग दिखे तो कुछ उम्मीद बंधी। करीब आठ घंटे की कशमकश के बाद बाहर निकलने पर इनके चेहरे पर दूसरी जिंदगी मिलने की चमह लौटती दिखाई दी।

इन लोगों को किया गया रेस्क्यू
कैराना (शामली) के रामड़ा इंतजार, मुनाजरा, फरहीन, सगीरन, शाहीन, बुशरा, मुनीसा, नूरजहां, अमजद, सरफराज, काफिया, मोमिना, तोशिनी, सन्नो, सूरजानगर मौहम्मद, गुलिस्तां, समरीन, (मुरादाबाद) के रेखा, राजपाल, स्वाति, भारती, दामिनी, सलोनी, लालपुर (बिजनौर) के समीना, अनीस, मेहनाज, शाकिर, जाकिर, समीर, गोपालपुर (बिजनौर) के करण, रूपा, वैशाली, करीना, अर्जुन, कविता, अंजलि, नरगिस, मंगली, संदीप, लुकादड़ी (नजीबाबाद) के सन्नी, शाकिर, सलमान, भूरा, जुबैर, सब्बो, समीना, लंबो, समीना, सुनीता आदि।

इन लोगों ने रेस्क्यू में किया सहयोग
एफएसओ मेहताब अली, एसआई आशीष नेगी, आशीष शर्मा, कल्पना शर्मा, उपेंद्र बिष्ट, एसडीआरएफ के हेड कॉन्सटेबल सुरेश तोमर, विक्रम सिंह, सुमित तोमर, मातबर सिंह, किशोर कुमार, दीपक जोशी व जल पुलिस के हेड कॉन्सटेबल अतुल सिंह, प्रीतम सिंह, विजय बलोदी, गोताखोर जानु पाल, अमित पुरोहित, गौरव, प्रवीण कुमार।

इस तरह हुआ घटनाक्रम
सुबह 7.40 – स्थानीय लोगों ने चौकी पर जानकारी दी।
8.15 – मौके पर स्थिति देखने के बाद चौकी के पुलिसकर्मियों ने एसओ व सीओ को बताया। सीओ ने एसडीएम को सूचना दी।
8.20 – एसडीएम ने डीएम से बात कर एसडीआरएफ की मोटरबोट मांगी।
8.50 – एसडीएम, सीओ, एफएसओ पुलिस व राजस्वकर्मियों संग मौके पर पहुंचे। फंसे लोगों को मदद पहुंचाने का भरोसा दिया।
11.40 – ऋषिकेश से एसडीआरएफ की टीम मोके पर पहुंची, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
12.40 – एसडीआरएफ ने चार चक्कर लगाकर चालीस से अधिक महिलाओं, बच्चों को निकाला।
12.50 – हरिद्वार से जल पुलिस की टीम दूसरी मोटरबोट लेकर पहुंची। दोनों बोट से रेस्क्यू शुरू।
1.54 पर सभी डेढ़ सौ लोगों को सकुशल निकाला, रेस्क्यू अभियान खत्म किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाली में मिला नेपाली युवक का शव
Next: ट्यूशन फीस बढ़ाने वाले स्कूलों पर कसेगा शिकंजा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.