Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • उद्यानकर्मियों के लिए सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली पर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा

उद्यानकर्मियों के लिए सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली पर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 12/02/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना–पर ड्रॉप मोर क्रॉप के अंतर्गत उद्यानकर्मियों के लिए सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम मुख्य उद्यान अधिकारी, अल्मोड़ा के प्रायोजन से आयोजित हुआ, जिसमें उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। उद्घाटन सत्र में कार्यशाला समन्वयक डॉ. उत्कर्ष कुमार ने सूक्ष्म सिंचाई तकनीक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इससे जल उपयोग दक्षता बढ़ती है, लागत घटती है और फसल उत्पादकता में वृद्धि होती है। वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक ऋचा जोशी ने पर ड्रॉप मोर क्रॉप योजना के अंतर्गत सूक्ष्म सिंचाई के लाभों की जानकारी देते हुए अधिकारियों से प्रशिक्षण के अनुभव किसानों तक पहुंचाने का आह्वान किया। संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कांत ने पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षाजल संचयन और आधुनिक तकनीकों के उपयोग की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मृदा आर्द्रता सेंसर जैसी तकनीकें सीमित जल संसाधनों के प्रभावी उपयोग में सहायक हैं और बागवानी आधारित खेती को मजबूत बनाती हैं। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणालियों की संरचना, स्थापना, संचालन, रखरखाव तथा लागत-लाभ विश्लेषण की जानकारी दी। इसके साथ ही फर्टिगेशन तकनीक, जल संरक्षण उपाय और विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत उपलब्ध अनुदान संबंधी जानकारी साझा की गई। प्रतिभागियों को संस्थान के प्रायोगिक प्रक्षेत्र में सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली का प्रत्यक्ष प्रदर्शन भी कराया गया, जिससे उन्हें तकनीकी पहलुओं की व्यवहारिक समझ मिली। कार्यक्रम का संचालन डॉ. उत्कर्ष कुमार ने किया, जबकि वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी नारायण राम ने प्रक्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रणाली की कार्यप्रणाली समझाई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पांच करोड़ से अधिक बकाया पर भू-संपत्ति नीलाम होगी
Next: केवी प्रबंधन समिति की बैठक में शैक्षणिक कार्यों पर चर्चा

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-01 at 17.09.02_11zon
  • अल्मोड़ा

डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
judge hammer
  • अल्मोड़ा

चरस तस्करी के आरोपी को साढ़े तीन साल कारावास, 10 हजार अर्थदंड

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पर्वतीय जिलों से डॉक्टरों के तबादले स्वास्थ्य सेवाओं पर कुठाराघात : मनोज तिवारी

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.