Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उद्यान विभाग में जल्द होगी 415 मालियों की भर्ती
  • देहरादून

उद्यान विभाग में जल्द होगी 415 मालियों की भर्ती

RNS INDIA NEWS 04/03/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। राज्य के सरकारी उद्यानों और पौधशालाओं में 415 माली के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इनकी भर्ती आउटसोर्स आधार पर की जाएगी। मंगलवार को हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में कृषि एवं उद्यान विभाग की बैठक के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। जोशी ने कहा कि मालियों की नियुक्ति से राज्य के उद्यानों और पौधशालाओं में उद्यानों के रखरखाव और सौंदर्यीकरण को बढ़ावा मिलेगा। इससे बागवानी, फल-फूल उत्पादन और वृक्षारोपण कार्यों में भी तेजी आएगी। उन्होंने अधिकारियों को आगामी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर होने वाले प्रगतिशील महिला सम्मान कार्यक्रम की तैयारी भी समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में रोजगार के क्षेत्र में प्रभावी तरीके से कार्य हो रहा है। अब तक 20 हजार से ज्यादा युवाओं को विभिन्न विभागों में नियुक्तियां मिल चुकी हैं। इस अवसर पर कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, संयुक्त निदेशक कृषि दिनेश कुमार, निदेशक कैप डॉ. नृपेन्द्र सिंह, अपर निदेशक डॉ. रतन कुमार, रेशम निदेशक प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तेज रफ्तार कार ने दो बाइक सवार को उड़ाया, एक की मौत
Next: मार्च महीने में उपभोक्ताओं को मिलेगी बिजली बिलों में छूट

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.