Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उच्च शिक्षा संस्थान खोलने को लेकर असमंजस की स्थिति
  • उत्तराखंड

उच्च शिक्षा संस्थान खोलने को लेकर असमंजस की स्थिति

RNS INDIA NEWS 05/02/2021
rns featured image new

देहरादून। प्रदेशभर के कॉलेज और विश्वविद्यालय खोलने को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से नये साल में कोई शासनादेश जारी नहीं किए गए हैं, जिससे निजी संस्थानों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। राजकीय स्नातक व स्नातकोत्तर महाविद्यालय तो सरकार के पूर्व घोषित आदेश के अनुरूप ही शुक्रवार से खुल गए हैं, लेकिन निजी संस्थानों में अभी भी छात्रों की संख्या बहुत कम है। इसका बड़ी वजह यह है कि वर्ष 2021 में अभी तक राज्य सरकार की ओर से कोरोना महामारी को लेकर नई एसओपी जारी नहीं की गई है। 11 दिसंबर 2020 को उच्च शिक्षा के प्रमुख सचिव आनंद वर्द्धन की ओर से एसओपी जारी की गई थी, जिसके अनुसार स्नातक व स्नातकोत्तर में प्रथम व अंतिम सेमेस्टर के प्रयोगात्मक विषय वाले पाठ्यक्रमों की ही ऑफलाइन कक्षाएं संचालित होंगी। अन्य कक्षाओं को पहले की ही तरह ऑनलाइन संचालित किया जाएगा। ऐसी स्थित में राजकीय महाविद्यालय व 18 अशासकीय महाविद्यालयों में तो शुक्रवार से प्रयोगात्मक विषयों वाले व प्रथम व अंतिम सेमेस्टर की कक्षाएं संचालित की गई, लेकिन निजी कॉलेजों में अभी तक कक्षाएं कम ही संचालित हो रही हैं। निजी कॉलेज संचालकों का कहना है कि सरकार की ओर से एसओपी जारी होने के बाद कम से कम दस दिन का समय कॉलेज खोलने को दिया जाना चाहिए, ताकि दूसरे राज्यों में रहने वाले छात्रों को इस बारे में सूचित किया जा सके। बाहरी छात्रों को कोविड निगेटिव रिपोर्ट भी देनी होगी है। ऐसे में उन्हें मौका दिया जाना चाहिए। लेकिन नये वर्ष में अभी तक कॉलेज खोलने को लेकर कोई आदेश जारी नहीं हुए हैं। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने इसकी पुष्टि की।

 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम चेहरा तय करने पर बढ़ते विवाद को थामने को हाईकमान आई आगे
Next: राजकीय विद्यालय अंगीकरण कार्यक्रम का शुभारम्भ

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
IMG-20260622-WA0002_11zon
  • उत्तराखंड

नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.