Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • यूसीसी पोर्टल पर विवाह पंजीकरण के लिए करें व्यापक प्रचार-प्रसार: जिलाधिकारी
  • अल्मोड़ा

यूसीसी पोर्टल पर विवाह पंजीकरण के लिए करें व्यापक प्रचार-प्रसार: जिलाधिकारी

RNS INDIA NEWS 19/04/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद में विवाह पंजीकरण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि 26 मार्च 2010 के बाद विवाहित प्रत्येक नागरिक का विवाह यूसीसी पोर्टल पर पंजीकृत किया जाना अनिवार्य है। इस दिशा में प्रयासों को तेज करते हुए उन्होंने सभी संबंधित विभागों को व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि जनपद में कार्यरत समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाचार्यों और शिक्षकों के माध्यम से यूसीसी पोर्टल की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए। इसके साथ ही ऐसे शिक्षक जिनका विवाह 26 मार्च 2010 के बाद हुआ है, उन्हें अनिवार्य रूप से अपना पंजीकरण कराना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के माध्यम से उनके अभिभावकों में भी इस संबंध में जागरूकता फैलाई जाए। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का नियमानुसार विवाह पंजीकरण सुनिश्चित कराया जाए और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य कृषि अधिकारी, मुख्य उद्यान अधिकारी, जिला सहकारी बैंक के सचिव/महाप्रबंधक, जिला विकास अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, कमांडेंट होमगार्ड, जिला युवा कल्याण अधिकारी सहित अन्य विभागों को भी निर्देशित किया गया है कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों (संविदा एवं आउटसोर्स सहित) का विवाह पंजीकरण यूसीसी पोर्टल पर कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को भी निर्देश दिए हैं कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया को सरल एवं सुलभ बनाने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चौखुटिया पुलिस ने छात्रों को थाने की कार्यप्रणाली से कराया रूबरू
Next: पश्चिम बंगाल हिंसा के विरोध में विहिप का प्रदर्शन, राष्ट्रपति शासन की मांग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.