Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पश्चिम बंगाल हिंसा के विरोध में विहिप का प्रदर्शन, राष्ट्रपति शासन की मांग
  • अल्मोड़ा

पश्चिम बंगाल हिंसा के विरोध में विहिप का प्रदर्शन, राष्ट्रपति शासन की मांग

RNS INDIA NEWS 19/04/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। पश्चिम बंगाल में जारी हिंसा के विरोध में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने चौघानपाटा में प्रदर्शन कर राज्य सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। विहिप कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरोध में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा, जिसमें हिंसा की जांच एनआईए से कराने की मांग की गई। विहिप नेताओं का कहना था कि वक्फ बोर्ड केवल एक बहाना है, जबकि असली निशाना हिंदू समाज है। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता सरकार के शासनकाल में हिंदुओं की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है और राज्य का प्रशासन पूरी तरह निष्क्रिय हो चुका है। विहिप जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह नयाल ने कहा कि मुर्शिदाबाद से शुरू हुई हिंसा अब पूरे राज्य में फैल चुकी है और हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रविरोधी और हिंदू विरोधी तत्व खुलेआम हत्याएं कर रहे हैं, जिससे हिंदू समाज को पलायन जैसी गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन में विजय सिंह, गोविंद सिंह पिलख्वाल, भीमा पंवार, मनोज तिवारी, कमल बिष्ट, नवीन बिष्ट, आनंद सिंह कनवाल, राजेंद्र सिंह, मोहन सिंह भंडारी, शुभम चौहान और राहुल कनवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूसीसी पोर्टल पर विवाह पंजीकरण के लिए करें व्यापक प्रचार-प्रसार: जिलाधिकारी
Next: कोसी नदी में डूबा पंजाब का युवक, दोस्तों संग घूमने आया था अल्मोड़ा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.