Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • यूसीसी के तहत विवाह पंजीकरण 26 जुलाई तक होगा निःशुल्क
  • चमोली

यूसीसी के तहत विवाह पंजीकरण 26 जुलाई तक होगा निःशुल्क

RNS INDIA NEWS 09/07/2025
rns featured image new

चमोली में यूसीसी के तहत 13 हजार 724 दम्पतियों ने कराया विवाह पंजीकरण

चमोली(आरएनएस)। उत्तराखंड में राज्य सरकार की ओर से समान नागरिक संहिता (यूसीसी) बीते 27 जनवरी 2025 से लागू की गई है। जिसके तहत 26 मार्च 2010 के बाद होने वाले विवाह का पंजीकरण अनिवार्य है। जिसके लिए सरकार की ओर से पूर्व में 250 रुपए का पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया था। वर्तमान में नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शासन की ओर से 27 जनवरी 2025 से पूर्व हुई शादियों का पंजीकरण आगामी 26 जुलाई 2025 तक कराने के लिए पंजीकरण शुल्क की अनिवार्यता पर रोक लगाई गई है।
चमोली जिले में वर्तमान तक यूसीसी के तहत 13 हजार 724 दम्पति की ओर से विवाह पंजीकरण किया गया है। जबकि 219 आवेदन के पंजीकरण की प्रक्रिया गतिमान है तथा विभिन्न कारणों से 647 आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। वहीं जिले में विवाह विच्छेदन के 22 प्राप्त आवेदनों के सापेक्ष 19 का पंजीकरण हो गया है। जबकि 3 आवेदन निरस्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त पूर्व में पंजीकरण करवाने वाले दम्पतियों की ओर से किए गए 2527 आवेदनों में से 2407 का पंजीकरण हो चुका है। जबकि 47 आवेदन पर कार्रवाई गतिमान है तथा 65 आवेदन निरस्त किए गए हैं। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि यूसीसी में विवाह व अन्य पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया डिजिटल है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से आम लोगों की सुविधा के लिए आगामी 26 जुलाई 2025 तक पंजीकरण को शुल्क से मुक्त रखा गया है। जिलाधिकारी से आम जनता को सरकार की ओर प्रदत्त सुविधा का लाभ लेते हुए समय से पंजीकरण करवाने का आह्वान किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण
Next: 10 जुलाई को देहरादून में विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में रहेगा अवकाश

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.