Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • यूएई के लिए ऐतिहासिक दिन, मंगल ग्रह की कक्षा में पहुंचाया अंतरिक्ष यान होप
  • अंतरराष्ट्रीय

यूएई के लिए ऐतिहासिक दिन, मंगल ग्रह की कक्षा में पहुंचाया अंतरिक्ष यान होप

RNS INDIA NEWS 10/02/2021
default featured image

अबूधाबी ,10 फरवरी। संयुक्त अरब अमीरात ने एक नया इतिहास रच दिया है। अंतरिक्ष यान अमल ने मंगल ग्रह की कक्षा में प्रवेश कर लिया। अरब दुनिया के पहले इंटरप्लेनेटरी मिशन की इस सफलता के बाद दुबई में यूएई के अंतरिक्ष केंद्र में ग्राउंड कंट्रोलर खुशी से झूम उठे। लगभग सात महीने में 300 मिलियन मील की यात्रा के बाद लाल ग्रह की कक्षा में पहुंचा है।
ऑर्बिटर ने मंगल की कक्षा में दाखिल होने के लिए अपने मुख्य इंजनों को 27 मिनट के लिए फायर किया। इससे स्पेस क्राफ्ट की स्पीड स्लो हो गई और मंगल की ग्रेविटी ने उसे कैप्चर कर लिया। इसके 15 मिनट बाद ऑर्बिटर ने पृथ्वी पर सिग्नल भेजे। मिशन के डायरेक्टर ओमरान श्राफ ने इस मिशन के सफल होने की घोषणा की। इस अंतरिक्ष मिशन को जून 2020 में दक्षिण जापान के तानेगाशिमा स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था। यह एक मंगल वर्ष यानी 687 दिनों तक उसकी कक्षा में चक्कर लगाएगा।
इस मिशन का मकसद लाल ग्रह के पर्यावरण और मौसम के बारे में जानकारी इक_ा करना है। मिशन में ऑर्बिटर (44,000 किलोमीटर & 22,000 किलोमीटर) के ऑर्बिट से ऊपरी वायुमंडल और जलवायु परिवर्तन की स्टडी करेगा। यूएई के इस प्रोजेक्ट की लागत 200 मिलियन डॉलर है, जिसमें लॉन्च शामिल है लेकिन मिशन ऑपरेशन्स नहीं है।
यूएई इस प्रोजेक्ट को अरब के युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत के रूप में भी पेश करना चाहता है। प्रोजेक्ट मैनेजर ओमरान शराफ ने मिशन के लॉन्च के समय कहा था, यहां संदेश यह है कि अगर यूएई 50 साल से कम समय में मंगल ग्रह पर पहुंच सकता है, तो आप बहुत कुछ कर सकते हैं। उन्होंने कहा था, अंतरिक्ष के बारे में अच्छी बात है, यह वास्तव में उच्च मानकों को निर्धारित करता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधानसभा उपाध्यक्ष ने किया जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण, कड़ी चेतावनी के साथ जांच के दिये आदेश
Next: पार्लर संचालिका से मेकअप बुकिंग के नाम पर 10 हजार की ठगी

Related Post

default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0
default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय

बांग्लादेश में कट्टरपंथियों ने की नृशंसता की हद पार, हिंदू युवक की हत्या कर शव को जलाया

RNS INDIA NEWS 19/12/2025 0
default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र वालों के लिए सोशल मीडिया पर दुनिया का पहला बैन लागू किया

RNS INDIA NEWS 10/12/2025 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आयकर स्लैब में बदलाव न होने पर शिक्षक-कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी
  • पोक्सो मामले में आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार, नाबालिग किशोरी आरोपी के कब्जे से बरामद
  • केंद्रीय बजट में उद्योगपतियों का रखा ध्यान, आम जनता की उपेक्षा: भूपेंद्र भोज
  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.