Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • यूएई में हो सकती है भारत और इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज
  • खेल

यूएई में हो सकती है भारत और इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज

RNS INDIA NEWS 21/09/2020
rns featured image new

नईदिल्ली,21 सितंबर। भारत में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर भारत और इंग्लैंड के बीच अगले साल के शुरू में होने वाली टेस्ट सीरीज के भी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेले जाने के आसार हैं।
बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने शनिवार एक ट्वीट पोस्ट किया जिसमें उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के साथ ‘मेजबानी समझौते’ पर हस्ताक्षर किए जाने की घोषणा की जिससे दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंधों को बढ़ावा मिल सके।
जय शाह ने एक ट्वीट में इस बैठक का जिक्र किया, मैंने ईसीबी के उपाध्यक्ष खालिद अल जरूनी के साथ दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंधों को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन और होस्टिंग समझौते पर हस्ताक्षर किए।
भारत में कोरोना मामलों में वृद्धि के कारण आईपीएल के 13वें संस्करण का आयोजन यूएई में हो रहा है। ऐसे में बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरभ गांगुली और सचिव जय शाह टूर्नामेंट का इंतजाम देखने शनिवार को यूएई पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ईसीबी के उपाध्यक्ष खालिद अल जरूनी और महासचिव मुबाशिर उस्मानी के साथ मुलाकात की। इस बैठक बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल भी मौजूद थे। शाह ने इस दौरान एक समझौते पर भी हस्ताक्षर किए।
शाह ने हालांकि समझौते का विवरण नहीं दिया लेकिन बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने क्रिकइंफो को बताया कि यह आईपीएल 2020 से संबंधित था।
वास्तविक एफटीपी के मुताबिक भारत को एकदिवसीय/टी-20 सीरीज की इस साल अक्टूबर में मेजबानी करनी थी और जनवरी 2021 से पांच टेस्ट के लिए इंग्लैंड की मेजबानी करनी है। इस बीच टीम इंडिया को दिसंबर 2020 से जनवरी 2021 तक ऑस्ट्रेलिया का दौरा भी करना है। सीमित ओवरों की सीरीज पिछले महीने स्थगित कर दी गई थी और ऐसी संभावना है कि यह टेस्ट सीरीज के साथ खेली जाएगी। ऐसे में सीरीज को यूएई में स्थानांतरित करने की संभावना अगस्त से चल रही है। बीसीसीआई और ईसीबी के यूएई में हुई हालिया मुलाकात के बाद इसके आसार और तेज हो गए हैं।
भारत में कोरोना महामारी की ताजा स्थिति को देखते हुए माना जा रहा है कि आईपीएल 2021 भी यूएई में आयोजित किया जा सकता है।
००

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटके मिले 2 किशोरियों के शव
Next: 102 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुआ रूट मोबाइल का शेयर, छुआ 735 रुपये का स्तर

Related Post

rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

बृजभूषण सिंह को अपनी ‘रक्षा’ के लिए हनुमान जी पर भरोसा, सुप्रीम कोर्ट को कहा धन्यवाद

RNS INDIA NEWS 06/05/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा लेंगे टॉप्स एथलीट

RNS INDIA NEWS 29/01/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए निगरानी समिति की अध्यक्ष होगी मेरीकॉम

RNS INDIA NEWS 24/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
  • विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.