Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • त्योहारी सीजन में शेयर बाजार ने तोड़े रिकॉर्ड, पहली बार सेंसेक्स 61000 के पार, निफ्टी भी नई ऊंचाई पर
  • अर्थ जगत

त्योहारी सीजन में शेयर बाजार ने तोड़े रिकॉर्ड, पहली बार सेंसेक्स 61000 के पार, निफ्टी भी नई ऊंचाई पर

RNS INDIA NEWS 14/10/2021
rns featured image new

मुंबई।  त्योहारों के सीजन में शेयर बाजार में रौनक बरकरार है। गुरुवार को बाजार ने एक और नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। पहली बार सेंसेक्स 61,088 और निफ्टी 18,272 के स्तर पर खुला। फिलहाल सेंसेक्स 370 पॉइंट चढ़कर 61,100 पर निफ्टी 100 पॉइंट चढ़कर 18,260 पर कारोबार कर रहा है। दोनों इंडेक्स नई ऊंचाई पर हैं। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए। निवेशकों की वाहन, बिजली और ढांचागत क्षेत्र से जुड़े शेयरों में लिवाली जारी रहने से बाजार में तेजी बनी हुई है। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स एक समय कारोबार के दौरान 60,836.63 अंक तक चला गया था। अंत में यह 452.74 अंक यानी 0.75 प्रतिशत उछलकर 60,737.05 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 169.80 अंक यानी 0.94 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,161.75 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह रिकॉर्ड 18,197.80 अंक तक चला गया था।
शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला लगातार पांचवें कारोबारी सत्र बुधवार को भी जारी रहा। बीएसई सेंसेक्स 453 अंक उछलकर नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। वहीं, शेयर बाजार में जारी तेजी के साथ बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बुधवार को शुरुआती कारोबार में 2,70,24,154.49 करोड़ रुपये के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
सेंसेक्स एक समय कारोबार के दौरान 60,836.63 अंक तक चला गया था। अंत में यह 452.74 अंक उछलकर 60,737.05 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 169.80 अंक की तेजी के साथ 18,161.75 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह रिकॉर्ड 18,197.80 अंक तक चला गया था। सेंसेक्स के शेयरों में 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में महिंद्रा एंड महिंद्रा रही। इसके अलावा आईटीसी, एलएंडटी, टेक महिंद्रा, टाइटन और टाटा स्टील में भी प्रमुख रूप से तेजी रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्कूल प्रिंसिपल ने की बच्ची से घर में छेड़छाड़, केस दर्ज
Next: 5 व 6 नवम्बर को बंद होंगे गंगोत्री, यमुनोत्री धाम के कपाट

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.