Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • त्यौहारी सीजन में महंगाई का जोरदार झटका, एलपीजी सिलेंडरों की कीमत में 268 रुपये की बढ़ोत्तरी
  • अर्थ जगत
  • बाजार
  • राष्ट्रीय

त्यौहारी सीजन में महंगाई का जोरदार झटका, एलपीजी सिलेंडरों की कीमत में 268 रुपये की बढ़ोत्तरी

RNS INDIA NEWS 01/11/2021
rns featured image new

नई दिल्ली।  त्यौहारी सीजन में लोगों की जेब को एक और झटका लगा है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 नवंबर से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 268 रुपए प्रति सिलेंडर तक का इजाफा किया है। राजधानी दिल्ली में व्यवसायिक कामों के लिए प्रयोग किए जाने वाले एलपीजी सिलेंडरों के दाम में सोमवार से 264 रुपये की बढ़ोत्तरी हो गई है। अब दिल्ली में 19 किलो के एलपीजी सिलेंडरों के दाम 1734 से बढ़कर 2000.50 रुपये हो गए हैं। हालांकि घरेलू कामों के लिए खरीदे जाने वाले सिलेंडरों की कीमत में वृद्धि नहीं हुई है। दिल्ली में 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 899.50 रुपए पर बरकरार है। पिछले महीने तेल कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के भाव में 15 रुपये का इजाफा किया था।
दिल्ली में अब बिना सब्सिडी वाले 14.2 किग्रा सिलेंडर के दाम 899.50 रुपये हैं। कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर का भाव 926 रुपये, मुंबई में 899.50 रुपये हैं। चेन्नई में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अब 915.50 रुपये है। दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस की कीमत 264 रुपये बढ़कर 2000.50 रुपये हो गई है। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 268 रुपये बढ़कर 2073.5 रुपये हो गई। पहले इसकी कीमत 1805.50 रुपये थी।
मुंबई में कमर्शियल गैस के दाम में 265 रुपये की बढ़ोतरी हुई और इसकी कीमत 1950 रुपये हो गई। पहले कीमत 1685 रुपये थी। चेन्नई में 1867.5 रुपये प्रति सिलेंडर है। वहीं चेन्नई में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 265.50 रुपये बढ़कर 2133 रुपये हो गया। पहले कीमत 1867.5 रुपये थी।
वहीं इंडियन ऑयल ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए तरह का एलपीजी सिलेंडर पेश किया है। इसका नाम कॉम्पजिट सिलेंडर है। इस सिलेंडर का निर्माण तीन स्तर में किया गया है। अंदर से पहला स्तर हाई डेंसिटी पॉलीइथिलीन का बना होगा। अंदर के इस स्तर को पॉलीमर से बने फाइबर ग्लास से कोट किया जाता है। सबसे बाहरी स्तर भी एचडीपीई का बना होता है।
कॉम्पोजिट सिलेंडर अभी देश के 28 शहरों में वितरित किया जा रहा है। इनमें अहमदाबाद, अजमेर, इलाहाबाद, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, कोयम्बटूर, दार्जिलिंग, दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हैदराबाद, जयपुर, जालंधर, जमशेदपुर, लुधियाना, मैसूर, पटना, रायपुर, रांची, संगरूर, सूरत, तिरुचिराप्पल्ली, तिरुवल्लूर, तुमकुर, वाराणसी और विशाखापट्टनम शामिल हैं। कॉम्पजिट सिलेंडर 5 और 10 किलो के वजन में आ रहा है। देश के अन्य शहरों में भी यह सिलेंडर जल्द ही सप्लाई होगा।

ऐसे चेक करें एलपीजी की कीमत
रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं। लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलिंडर के दाम चेक कर सकते हैं।

पेट्रोल डीजल की कीमतें भी बढ़ीं
एलपीजी के दामों में वृद्धि के साथ ही पेट्रोल डीजल की कीमतों में भी आग लगी हुई है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज पांचवें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। आज डीजल के दाम 34 से 39 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दामों में 31 से 35 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली समेत कई राज्यों में इसके दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुके हैं। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 109.69 रुपये जबकि डीजल का दाम 98.42 रुपये प्रति लीटर है। देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने हज 2022 की घोषणा की
Next: कोविड-19 के दृष्टिगत आवश्यक आदेश जारी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.