Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ट्विटर की बड़ी कार्रवाई, 70 हज़ार ट्रंप समर्थकों के अकाऊंट बंद किए
  • उत्तराखंड

ट्विटर की बड़ी कार्रवाई, 70 हज़ार ट्रंप समर्थकों के अकाऊंट बंद किए

RNS INDIA NEWS 12/01/2021
rns featured image new

वाशिंगटन। वाशिंगटन डीसी स्थित कैपिटल बिल्डिंग के बाहर हुए हिंसात्मक प्रदर्शन के बाद ट्विटर की ओर से हानिकारक सामग्री शेयर करने वाले 70 हजार से अकाउंट्स को बंद कर दिया है। ये सभी खुद को ट्रंप का समर्थक बता रहे थे और फार राइट कॉन्सपिरेसी थियरी ग्रुप क्यूएनॉन द्वारा प्रचारित तथ्यहीन कंटेट शेयर कर रहे थे। ये सभी इस कंटेट के जरिए कैपिटल हिल पर हुए हमले को सही ठहराने का प्रयास कर रहे थे। इससे पहले हिंसा फैलाने वाले डोनाल्ड ट्रंप के पोस्ट और उसके बाद अकाउंट को भी ट्वीटर ने बंद कर दिया था। ये सभी खुद को ट्रंप का समर्थक बता रहे थे और फार राइट कॉन्सपिरेसी थियरी ग्रुप क्यूएनॉन द्वारा प्रचारित तथ्यहीन कंटेट शेयर कर रहे थे। ये सभी इस कंटेट के जरिए कैपिटल हिल पर हुए हमले को सही ठहराने का प्रयास कर रहे थे।
ट्विटर ने बयान जारी कर कहा- वाशिंगटन में पेश आई हिंसक घटनाओं के मद्देनजऱ और इसके फ़ैलाने की आशंकाओं के बीच हम उन हज़ारों ट्विटर अकाउंट्स को शुक्रवार से हमेशा के लिए बंद करना शुरू कर रहे हैं जो कंटेट प्रचारित कर रहे थे। ये सभी अकाउंट बेहद दुर्भावनापूर्ण और समाज को बांटने वाली सामग्री शेयर कर रहे थे और ये सभी कंटेट ट्रम्प ग्रुप द्वारा प्रचारित है। हम इस तरह की अफवाहों और कॉन्सपिरेसी थियरीज को फैलने नहीं दे सकते ये बेहद नुकसानदायक है। बता दें कि इस कंटेंट के जरिए ट्रंप के समर्थक प्रचारित कर रहे हैं कि राष्ट्रपति डेमोक्रेट पार्टी, हॉलीवुड और कथित डीप स्टेट के ऐसे लोगों के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं जो कि बच्चों का यौन शोषण करते हैं। इन सभी को बचाने के लिए ट्रंप के खिलाफ साजिश रची जा रही है।

डोनाल्ड का बड़ा कदम, जो बाइडेन के शपथ समारोह से पहले वाशिंगटन डीसी में इमरजेंसी लागू

इस तरह के झूठे कंटेट शेयर करने वाले अकाउंट्स को हमेशा के लिए बंद किया जा रहा है। खासकर क्त्रठ्ठशठ्ठ से जुड़ा कंटेट जिस भी अकाउंट पर पाया जाएगा उसे तत्काल बंद कर दिया जाएगा। क्यूएनॉन ग्रुप के मुताबिक ट्रंप को चुनाव हारने के लिए सभी बुरी ताकतें एक हो गयी हैं और ट्रंप को ईश्वर ने दुनिया को सुधारने के लिए भेजा है। ट्रंप समर्थक कैपिटल हिल में हिंसा के लिए बंदूकों के अलावा एक ट्रक में 11 देसी बम और कुछ अन्य हथियार भी भरकर लाए थे। हालांकि नेशनल गार्ड के जल्दी आ जाने के चलते ये लोग इन बमों को लेकर कैपिटल बिल्डिंग में घुस नहीं पाए। उधर अमेरिकी ख़ुफिय़ा एजेंसियों ने भी अलर्ट जारी किया है कि प्रेसिडेंट इलेक्ट जो बाइडेन के 20 जनवरी को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले हिंसा हो सकती है।
निवर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भडक़ाऊ बयानों को जिम्मेदार माना जा रहा है। डेमोक्रेटिक पार्टी ने अमेरिकी संसद में सोमवार को उनके ख़िलाफ़ दो महाभियोग प्रस्ताव पेश किये हैं। इसमें ट्रंप पर विद्रोह को भडक़ाने का आरोप लगाया गया है और दावा किया गया है कि अमेरिकी संसद में हिंसा को ट्रंप ने भडक़ाया था। डेमोक्रेट बुधवार को अमेरिकी संसद में हमले और इसके अंदर ज़बरदस्ती घुसने वाले दंगाइयों को कथित रूप से उकसाने पर राष्ट्रपति के विरोध में महाभियोग या 25वें संशोधन के इस्तेमाल से उन्हें उनके पद से हटाना चाहते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डोनाल्ड का बड़ा कदम, जो बाइडेन के शपथ समारोह से पहले वाशिंगटन डीसी में इमरजेंसी लागू
Next: वरिष्ठ पत्रकार दीप जोशी के निधन पर भाजपा अल्मोड़ा ने किया शोक व्यक्त

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.