Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • डोनाल्ड का बड़ा कदम, जो बाइडेन के शपथ समारोह से पहले वाशिंगटन डीसी में इमरजेंसी लागू
  • उत्तराखंड

डोनाल्ड का बड़ा कदम, जो बाइडेन के शपथ समारोह से पहले वाशिंगटन डीसी में इमरजेंसी लागू

RNS INDIA NEWS 12/01/2021
rns featured image new

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन डीसी में इमरजेंसी लागू कर दी है। उन्होंने ये कदम ऐसे समय में उठाया है, जब कुछ ही दिनों में नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन का शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है। इस बात की जानकारी व्हाइट हाउस की ओर से दी गई है। वॉशिंगटन डीसी में अब 11 जनवरी से 24 जनवरी तक इमरजेंसी का माहौल रहेगा, सख्ती और सुरक्षा को बढ़ा दिया जाएगा। इमरजेंसी घोषित किए जाने से कुछ दिन पहले ही अमेरिका की कैपिटल हिल में हिंसा हुई थी। जिसके बाद से ट्रंप विपक्षी पार्टी के साथ-साथ अपनी खुद की पार्टी के कुछ लोगों के निशाने पर भी आ गए हैं। इस हिंसा में कम से कम पांच लोगों की मौत हुई है, मृतकों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है।
स्पूतनिक के अनुसार, एफबीआई ने चेतावनी दी थी कि हथियारों के साथ प्रदर्शन किए जाने की योजना अमेरिका के सभी 50 राज्यों में बनाई जा रही है, जिसमें कैपिटल हिल बिल्डिंग भी शामिल है। ये हिंसा जो बाइडेन के शपथ ग्रहण समारोह से कुछ दिन पहले करने की योजना है। व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक रिलीज में कहा गया है, ‘होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट को इमरजेंसी से जुड़े प्रावधानों को लागू करने के लिए कहा गया है, ताकि संघीय और स्थानीय एजेंसी शपथ ग्रहण समारोह से पहले और भी बेहतरी से तैयारी कर सकें। साथ ही 11 जनवरी से लेकर 24 जनवरी तक एफबीआई की खुफिया और धमकी से जुड़ी जानकारी पर ध्यान देने को कहा गया है।’

ट्विटर की बड़ी कार्रवाई, 70 हज़ार ट्रंप समर्थकों के अकाऊंट बंद किए

आपको बता दें कि 6 जनवरी को ट्रंप के समर्थकों ने अमेरिका की कैपिटल बिल्डिंग में हिंसा की थी। इन लोगों की पुलिस के साथ झड़प हुई, इन्होंने वहां की संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचाया, शपथ ग्रहण वाले स्टेज पर चढ़ गए, इमारत के बाहर लगे बैरियर्स को हटाया और दीवारों से चढक़र बिल्डिंग में प्रवेश करने तक की कोशिश की। ऐसा कहा जा रहा है कि ये हिंसा राष्ट्रपति ट्रंप के भडक़ाऊ भाषणों की वजह से हुई थी। हिंसा के बाद बेशक ट्रंप ने अपने समर्थकों से शांति बरतने को कहा लेकिन साथ ही ये बात भी दोहराई की चुनावों में धांधली हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा : मारुति 800 से 6 पेटी अवैध शराब बरामद
Next: ट्विटर की बड़ी कार्रवाई, 70 हज़ार ट्रंप समर्थकों के अकाऊंट बंद किए

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
IMG-20260622-WA0002_11zon
  • उत्तराखंड

नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.