Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ट्रक ने कार और मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पांच की मौत
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

ट्रक ने कार और मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पांच की मौत

RNS INDIA NEWS 13/06/2022
rns featured image new

कोटा (आरएनएस)। राजस्थान के झालावाड़ के अकोदिया गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर एक कंटेनर ट्रक ने एक कार और मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी और दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
थाना प्रभारी हरवंत सिंह रंधावा ने रविवार को बताया कि दुर्घटना शनिवार देर शाम असनावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई जब कंटेनर ट्रक ने कार को सामने से टक्कर मार दी और फिर करीब 50 मीटर आगे मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी।
मध्य प्रदेश के रहने वाले चार कार सवार झालावाड़ के कामखेड़ा बालाजी मंदिर से लौट रहे थे, जबकि मोटरसाइकिल सवार तीन कॉलेज छात्र एक परीक्षा केंद्र से अपने घर लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक, पांच मृतकों में कार सवार दो लोग और कॉलेज के तीनों छात्र शामिल हैं।
रंधावा ने बताया कि एक घायल का झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि दूसरे को कोटा के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्विटर पर पांच लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और दुर्घटना में घायल हुए दो लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान बलराम सेन (55), दुर्गा सिंह (45) के रूप में हुई है, जो कि मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के गरोठ कस्बे के निवासी हैं, जबकि नितेश पारेता (22), मनीष पारेता (20) और सोनू पारेता (22) झालावाड़ के जवार थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। दो घायलों की पहचान कमलेश मेघवाल (26) और कर्ण सिंह (62) के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के निवासी हैं।
थाना प्रभारी ने कहा कि कंटेनर चालक दुर्घटना के बाद अपना वाहन छोडक़र मौके से फरार हो गया और उसे पकडऩे के प्रयास जारी हैं।
झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में पांचों शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
पुलिस उपाधीक्षक गिरधर सिंह ने कहा, ‘झालावाड़ जिला सडक़ सुरक्षा प्रकोष्ठ की संयुक्त समिति जिसमें जिला परिवहन अधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के इंजीनियर शामिल हैं, दुर्घटना के कारणों का विश्लेषण और पता लगाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर दुर्घटना स्थल का दौरा करेगी और सडक़ सुरक्षा के लिए सिफारिश करेगी, ताकि भविष्य में हादसों को रोका जा सके।’’

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 13 प्राथमिकियां दर्ज, अब तक 300 से अधिक आरोपी गिरफ्तार
Next: केरल में स्क्रब टाइफस से दूसरी मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.