Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
  • ऊधम सिंह नगर

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

RNS INDIA NEWS 05/04/2021
rns featured image new

बरेली से दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने जा रहा था युवक

रुद्रपुर। बरेली से दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने जा रहे बाइक सवार की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलभट्टा पुलिस ने मृतक के परिजनों को जानकारी देकर मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार सुबह इमरान (25) पुत्र रहीस अहमद निवासी शहामत गंज बरेली अपने आठ मित्रों के साथ नैनीताल घूमने जा रहा था। सभी मित्रगण चार बाइकों पर सवार थे। इमरान अपनी बुलेट संख्या यूपी-25डीए-5650 पर सवार था। इमरान ने हेलमेट पहन रखा था। इमरान की बुलेट के पीछे जाहिद पुत्र नूर मोहम्मद निवासी शहामत गंज बरेली बैठा था। थाना पुलभट्टा पार करने के बाद इमरान की बाइक आगे जा रहे लकड़ी के ट्रक की चपेट में आ गयी। जिसके कारण इमरान ट्रक के टायर के नीचे आ गया। इस घटना में इमरान गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि जाहिद मामूली रूप से चोटिल हो गया। सूचना मिलते ही पुलभट्टा पुलिस मौके पर पहुंच गई। गंभीर हालात में इमरान को सीएचसी ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इमरान के परिजनों को सूचना देकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हल्द्वानी जा रही केमू की बस बीच सड़क पर पलटी
Next: साथियों सहित आप में शामिल हुई समाजसेविका दीप्ति चौहान

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में सात पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.