Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ट्रक चालक पर लाखों के गबन का केस दर्ज
  • हरिद्वार

ट्रक चालक पर लाखों के गबन का केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 05/08/2022
rns featured image new

रुड़की। हरियाणा की एक फैक्ट्री से लाखों रुपये का रिफाइंड ऑयल ट्रक में भरकर सहारनपुर के लिए चला ट्रक सहारनपुर नहीं पहुंचा। मंडावली गांव के पास से ट्रक बरामद हुआ। ट्रक से लाखों का रिफाइंड ऑयल गायब पाया गया। कंपनी के सुपरवाइजर द्वारा ट्रक चालक पर संदेह व्यक्त करते हुए उसके खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कराया गया है। हरियाणा की रिफाइंड ऑयल कंपनी ने 31 जुलाई को एक ट्रक में 1449 रिफाइंड ऑयल टीन भरकर सहारनपुर की एक फर्म के लिए रवाना हुआ था। बताया गया कि चालक ट्रक सहारनपुर नहीं पहुंचा। कंपनी के कर्मचारियों, अधिकारियों ने फर्म के लोगों से माल पहुंचने के बारे में जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि माल उनके यहां अभी तक नहीं पहुंचा है। जिसके बाद कंपनी ने ट्रक की तलाश शुरू की। ट्रक मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडावली के निकट हाईवे के किनारे खड़ा पाया गया। कंपनी सुपरवाइजर का कहना है कि ट्रक चालक लापता है। उसके मोबाइल फोन पर संपर्क किए जाने का प्रयास किया गया। लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। जिससे चालक पर गबन की आशंका जताई जा रही है। जो टीन चोरी हुए हैं उनकी संख्या 1375 बताई है। कंपनी के सुपरवाइजर शुभम मेहरा निवासी हरियाणा की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। जिसमें ट्रक चालक मोहसिन शाह निवास हापुड उत्तर प्रदेश पर अमानत में खयानत और गबन करने का आरोप लगाया गया है। एसएसआई रफत अली का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 47 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार
Next: भाजपा अल्मोड़ा जनपद में फहराएगी 60 हजार झंडे: जिलाध्यक्ष रवि रौतेला

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.