Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ट्रक चालक ने जानबूझकर मारी थी ट्रैक्टर में साइड
  • हरिद्वार

ट्रक चालक ने जानबूझकर मारी थी ट्रैक्टर में साइड

RNS INDIA NEWS 15/12/2021
rns featured image new

रुड़की।  सोलानी पुल पर हादसा दुर्घटनावश नहीं हुआ था। इससे पहले साइड नहीं मिलने पर ट्रक चालक की ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक जितेंद्र से बहस हुई थी। आरोप है कि इससे नाराज ट्रक चालक ने जान बूझकर ट्रैक्टर को साइड मारी थी। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। मंगलवार सुबह लक्सर रुड़की हाईवे पर ट्रक की साइड लगने की वजह से ईटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली सोलानी पुल के ऊपर से निचे गिर गई थी। इसमें नगला इमरती के हिमांशु (18) और चांद (19) की मौत हो गई थी, जबकि उसी गांव का चालक जितेंद्र और एक अन्य युवक ऋतिक घायल हुए थे। पुलिस ने पीछा कर दुर्घटना के जिम्मेदार ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया था। बाद में पुलिस ने ट्रैक्टर के चालक जितेंद्र के बयान लिए थे। जितेंद्र ने बताया कि पुल से पहले मोड़ के पास आरोपी ट्रक चालक ने ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के लिए साइड मांगी थी। पर ट्रॉली में लोड भरा होने के कारण मोड़ पर वह साइड नहीं दे सका। पुल शुरू होते ही उसने साइड दी, तो ट्रक चालक ने रुककर उसके साथ काफी बहस की थी। बाद में ओवरटेक करते हुए ट्रक के चालक ने गुस्से में जानबूझकर उसके ट्रैक्टर में साइड मारी थी। जिस कारण ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर नीचे गिरा है। इसका खुलासा होने के बाद कोतवाली के एसएसआई मनोज सिरोला ने दुर्घटना के जिम्मेदार ट्रक चालक तसलीम पुत्र अनवर निवासी ग्राम मोहितपुर थाना भगवानपुर (हरिद्वार) के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा कायम कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाद में उसे लक्सर एसीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: झबरेड़ा में एक दर्जन से अधिक पशुओं की मौत
Next: सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.