Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ट्रिप कार्ड में पंजीकरण नहीं होने से यात्री परेशान रहे
  • देहरादून

ट्रिप कार्ड में पंजीकरण नहीं होने से यात्री परेशान रहे

RNS INDIA NEWS 03/05/2022
default featured image

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के लिए परिवहन विभाग की ओर से जारी होने वाले ऑनलाइन ट्रिप कार्ड के पंजीकरण में यात्रियों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। मंगलवार को बस टर्मिनल कंपाउंड में फोटो पंजीकरण के बाद ट्रिप कार्ड के लिए पंजीकरण नहीं होने से तीर्थयात्री समय पर यात्रा पर रवाना नहीं हो सके। यात्रियों को सिस्टम सुचारु होने का घंटों इंतजार करना पड़ा।  मंगलवार सुबह पांच बजे से ही चारधाम यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड स्थित फोटो पंजीकरण केंद्र के काउंटर के आगे पंजीकरण कराने के लिए तीर्थयात्रियों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। फोटो पंजीकरण के बाद बस में सवार होने से पहले ट्रिप कार्ड के लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण नहीं होने से यात्रियों को परेशानी हुई। तीर्थयात्री फोटो पंजीकरण केंद्र कर्मियों से शिकायत करते नजर आए, लेकिन संबंधित कर्मियों ने मामला परिवहन विभाग का बताया। लिहाजा तीर्थयात्री चारधाम यात्रा पर जाने की बजाय बस टर्मिनल कंपाउंड में व्यवस्था सुचारु होने का इंतजार करते रहे। दो से तीन घंटे देरी होने पर तीर्थयात्रियों ने सिस्टम को जमकर कोसा। राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात से आए यात्रियों ने ट्रिप कार्ड की बाध्यता को समाप्त करने की मांग की।

परिवहन व्यवसायियों ने एआरटीओ को घेरा
ऋषिकेश। मंगलवार को यात्रा व्यवस्था का जायजा लेने बस टर्मिनल कंपाउंड पहुंचे एआरटीओ ऋषिकेश अरविंद पांडेय को परिवहन व्यवसायियों ने ट्रिप कार्ड के मुद्दे पर घेरा। बताया कि ट्रिप कार्ड के लिए यात्रियों का ऑनलाइन पंजीकरण नहीं होने से खासी दिक्कत आ रही है। इसका खामियाजा तीर्थयात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। यातायात सहकारी संघ अध्यक्ष मनोज ध्यानी, संचालक योगेश उनियाल, विनोद भट्ट, मदन कोठारी आदि ने ट्रिप कार्ड की समस्या को दूर करने की मांग उठायी है।

ट्रिप कार्ड जारी करने के लिए वाहन में जाने वाले प्रत्येक यात्री का पंजीकरण जरूरी है। जो बस आपरेटर यात्रियों का एक ग्रुप बनाकर फोटोमीट्रिक पंजीकरण करवा रहे हैं, उन्हें ट्रिप कार्ड के पंजीकरण में दिक्कत नहीं आ रही। समस्या ग्रुप से अलग फोटो पंजीकरण कराने या एक से अधिक आईडी का इस्तेमाल करने वालों के मामल में सामने आ रही है। इस बाबत फोटो पंजीकरण कर्मियों को निर्देशित कर दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो कारों की आमने-सामने से टक्कर, 6 लोग घायल
Next: राशिफल 04 मई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.