Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ट्रेंचिंग ग्राउंड हटाने को डीएम को नोटिस जारी
  • देहरादून

ट्रेंचिंग ग्राउंड हटाने को डीएम को नोटिस जारी

RNS INDIA NEWS 18/02/2022
rns featured image new

देहरादून। डोईवाला की राजीव नगर डैश वाला से ट्रेंचिंग ग्राउंड हटाने को लेकर उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग ने जिलाधिकारी देहरादून और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को नोटिस जारी किया है। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने पिछले दिनों डोईवाला के नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत राजीव नगर से ट्रेंचिंग ग्राउंड हटाने की मांग को लेकर मानवाधिकार आयोग में परिवाद दायर किया था। इसको लेकर मानवाधिकार आयोग ने दोनों अधिकारियों को 4 सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा है और 4 अप्रैल को आयोग के समक्ष पत्रावली पेश करने के लिए कहा है। शिव प्रसाद सेमवाल ने बताया कि यहां पर ट्रेंचिंग ग्राउंड मानकों के विपरीत बनाया गया है एयरपोर्ट से एक किलोमीटर से भी कम हवाई दूरी होने के चलते यहां पर ट्रेंचिंग ग्राउंड स्थापित नहीं किया जा सकता। वहीं दूसरी तरफ गंगा की सहायक नदी सौंग के किनारे पर स्थापित इस ट्रेंचिंग ग्राउंड से नदी का पानी भी प्रदूषित हो रहा है, जो नमामि गंगे अभियान पर पलीता लगा रहा है। इसके अलावा आसपास रहने वाले लोगों में ट्रेंचिंग ग्राउंड के चलते बीमारियां और मक्खी-मच्छर लगातार परेशान कर रहे हैं। यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि यहां से ट्रेंचिंग ग्राउंड को हटाने के लिए पूर्व नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी ने एक महीने के अंतर्गत आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यहां से ट्रेंचिंग ग्राउंड नहीं हटाया गया तो इसके लिए बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोशल मीडिया पर अश्लील पोस्ट करने के आरोपी पर मुकदमा
Next: अब जिम कॉर्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व में स्टे करना होगा महंगा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.