Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ट्रेजरी अफसर बन रिटायर सरकारी डाक्टर को ठगने वाला शातिर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • देहरादून

ट्रेजरी अफसर बन रिटायर सरकारी डाक्टर को ठगने वाला शातिर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/04/2023
default featured image

देहरादून। ट्रेजरी अफसर बता रिटायर सरकारी डॉक्टर से 10.50 लाख रुपये ठगने वाले शातिर को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने डाक्टर की पेंशन बनवाने का झांसा देकर खाते से रकम ट्रांसफर की थी। गिरफ्तार हुए ठग के खिलाफ कोलकाता में भी साइबर ठगी का एक मुकदमा दर्ज है। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि हल्द्वानी निवासी सेवानिवृत्त डॉक्टर हरीश लाल को अक्तूबर 2022 में एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को ट्रेजरी अफसर बताया था। डॉ. हरीश लाल कुछ दिन पहले ही रिटायर हुए थे। उनकी पेंशन बननी थी। ट्रेजरी अफसर का फोन समझकर वह असानी से ठग के जाल में फंस गए। साइबर ठग ने उनके फोन को रिमोट एक्सेस एप से अपने कंट्रोल में ले लिया और उनके खाते की जानकारी हासिल कर ली। बातों ही बातों में ओटीपी भी जान लिया। इसके बाद उनके खाते से कुल 10.50 लाख रुपये निकाल लिए। उन्होंने इसकी शिकायत हल्द्वानी पुलिस थाने को दी। जहां से मामला साइबर थाने को ट्रांसफर हुआ। एसटीएफ के अधीन चल रहे कुमाऊ साइबर थाने की टीम ने जांच में पाया कि यह रकम अलग-अलग खातों में जमा हुई। इन खातों से लिंक सारे मोबाइल नंबर बंद थे। जांच में पता चला कि खातों से रकम पश्चिम बंगाल और बिहार में एटीएम मशीनों से निकाली गई। इस पर एसटीएफ की टीमों को पश्चिम बंगाल रवाना किया गया। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में टीम करीब 15 दिन रही। इस बीच शनिवार को वहां से अभिषेक शॉ निवासी बिदुपुर, वैशाली बिहार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से डेबिट कार्ड, 16 सिम कार्ड और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

कोलकाता से जमानत पर था अभिषेक
अभिषेक शॉ को पूर्व में कोलकाता पुलिस ने भी साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार किया था। कुछ दिन बाद ही उसकी जमानत हो गई थी। उसकी ट्रांजिट रिमांड लेकर उत्तराखंड लाया गया है। पता चला है कि उसने उत्तराखंड के एक और व्यक्ति से एक लाख रुपये की ठगी की है। एसटीएफ एसएसपी ने बताया कि उसके पास से 16 सिम बरामद हुए हैं। इन सिम से वह विभिन्न लोगों को फोन करता था। इससे पूरे देश में ठगी करने की आशंका है। ऐसे में जहां-जहां उसने लोगों को ठगा है वहां की पुलिस को रिपोर्ट भेजी जाएगी। ताकि, अलग-अलग जगहों पर उसके खिलाफ मुदकमे दर्ज किए जा सके। ऐसा होने से उसकी आसानी से जमानत नहीं होगी।

सरकारी साइटों से चुराते हैं नंबर
वह विभिन्न वेबसाइट से नंबर निकालकर रिटायर्ड लोगों को ट्रेजरी अफसर बनकर कॉल करता है। इसके बाद उनके व्हाट्सएप पर पेंशन भुगतान संबंधी फार्मेट भेजता है। पेंशन के सभी देयकों का भुगतान करवाने के झांसे में लेकर उनके मोबाईल का एक्सेस लेकर सिम स्वेपिंग कर ली जाती है। इसके बाद उनके इंटरनेट बैंकिंग का एक्सेस लेकर धनराशि विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवा ली जाती है। विभिन्न खातों में इंटरनेट बैंकिंग के जरिये मोबाईल नंबर बदलकर धनराशि प्राप्त कर ली जाती है। आरोपी नेटवर्क मार्केटिंग में काम कर चुका है। इसकी वजह से बातचीत करने व लोगों को झांसे में लेने में एक्सपर्ट है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 04 अप्रैल
Next: मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड बने दून के तुषार शाही और साइना रौतेला

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.