Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ट्रेन सेवाओं पर पड़ने लगी मौसम की मार
  • देहरादून

ट्रेन सेवाओं पर पड़ने लगी मौसम की मार

RNS INDIA NEWS 22/11/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। मैदानी क्षेत्र में शीतलहर और घने कोहरे का असर रेल सेवाओं के संचालन को प्रभावित करने लगा है। रेलवे ने मौसम की बेरुखी के चलते यूपी के प्रयागराज और ऋषिकेश के बीच संचालित एक्सप्रेस को एक दिसंबर 2022 से 28 फरवरी 2023 तक रद करने का निर्णय लिया है। यानी कि मुसाफिरों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए दूसरे साधनों पर निर्भर रहना पड़ेगा। ट्रेन संख्या 14229 प्रयागराज संगम-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को निर्धारित समय सुबह 7.20 बजे प्रयागराज से ऋषिकेश योगनगरी रेलवे स्टेशन पहुंचती है। फिर यही एक्सप्रेस 14230 बनकर प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ऋषिकेश से निर्धारित समय दोपहर 3.20 बजे प्रयागराज के लिए रवाना होती है। इसका रूट हरिद्वार, रुड़की, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़ से प्रयागराज तक है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक कोचिंग उत्तर रेलवे मुरादाबाद सुधीर सिंह ने बताया कि मैदानी क्षेत्र में दिसंबर में शीतलहर और घने कोहरे के चलते प्रयागराज-वाईएनआर अप एंड डाउन एक्सप्रेस का संचालन एक दिसंबर 2022 से 28 फरवरी 2023 तक स्थगित रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: झबरेड़ा जाटोल मार्ग पर एक शोरूम से लाखों की चोरी
Next: रायवाला में रस्यांण समलौंण मेले का आगाज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.