Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रायवाला में रस्यांण समलौंण मेले का आगाज
  • देहरादून

रायवाला में रस्यांण समलौंण मेले का आगाज

RNS INDIA NEWS 22/11/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। रायवाला में मंगलवार को तीन दिवसीय रस्यांण समलौंण सांस्कृतिक मेले का आगाज धूमधाम से हुआ। मेले के पहले दिन लोक गायक धूम सिंह रावत ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।  मंगलवार को पौराणिक देवभूमि सोसाइटी की ओर से आयोजित रायवाला महोत्सव रस्यांण समलौंण सांस्कृतिक मेले का शुभारंभ जिपं सदस्य दिव्या बेलवाल एवं मोतीचूर रेंज की रेंजर अलोकी ने दीप जलाकर किया। जिपं सदस्य दिव्या बेलवाल ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति की पहचान हैं। महोत्सव के पहले दिन लोक गायक धूम सिंह रावत ने विलुप्त हो रही लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने मेरी गजणा.. , ढोल दमों वाजला वाजु रंगा रंग विचरी… आदि गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। स्थानीय महिलाओं ने थड्या, चौफला, झुमैलों, कौथगेर बुरांस, पांण्डव नृत्य आदि लोक नृत्य पेश किए। इसके अलावा कख हर्चि होला रीति रिवाज पुराणा… गाने में संस्था के लोक कलाकारों ने शानदार नृत्य किया। मौके पर संस्था अध्यक्ष आचार्य सुमन धस्माना, भगवती प्रसाद सेमवाल, कुवंर सिंह नेगी, चन्द्रेश्वर धस्माना, संस्था की उपाध्यक्ष रूपा असवाल, संयाजिका भागीरथी के अध्यक्ष हुकुम सिंह जरधारी, इको समिति अध्यक्ष मुकेश भट्ट, अमित वर्मा, राजेश जुगलान आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रेन सेवाओं पर पड़ने लगी मौसम की मार
Next: धरनास्थल से अनशनकारी को जबरन उठाने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.