Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ट्रेन के एसी कोच से मोबाइल चोरी में एलएलबी पास युवक गिरफ्तार
  • देहरादून

ट्रेन के एसी कोच से मोबाइल चोरी में एलएलबी पास युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/05/2022
rns featured image new

देहरादून। दून आ रही ट्रेन के एसी कोच से हरिद्वार-देहरादून के बीच मोबाइल चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एलएलबी पास युवक गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मोबाइल चोरी करने के बाद उसे ऑन रखा। पीड़ित ने फोन किया तो मोबाइल वापस देने की एवज में सात हजार रुपये मांगे। पीड़ित के साथ पुलिस भी थी। उसे रकम लेने के लिए बुलाया और दबोच लिया गया। मामले में पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जीआरपी थाने के प्रभारी निरीक्षक टीएस राणा ने बताया कि शुक्रवार तड़के करीब ढाई बजे उपासना एक्सप्रेस दून स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के एसी कोच में झारखंड निवासी राजीव रंजन निवासी खुडी, मेहरमा, गोडा, झारखंड पत्नी संग सवार थे। हरिद्वार में उनकी पत्नी ने पर्स के साथ मोबाइल रखा। इस बीच उन्हें नींद आई। दून पहुंचकर देखा तो मोबाइल गायब। उन्होंने कोच में तलाश की। इसके बाद जीआरपी थाने पहुंचकर तहरीर दी। सुबह पीड़ित ने अपनी पत्नी के नंबर पर फोन किया। कॉल गई तो सामने से बोले व्यक्ति ने कहा कि उसने सात हजार रुपये में मोबाइल खरीदा है। वापस चाहिए तो सात हजार रुपये देने होंगे। पीड़ित ने पुलिस के इशारे में हामी भर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी का जाल बिछाया। उसे शुक्रवार दोपहर को रेलवे स्टेशन के पास त्यागी रोड के नजदीक से उस वक्त गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह मोबाइल देने और रकम लेने लिए पहुंचा था। इस दौरान आरोपी की पहचान लवदीप राणा (25) निवासी कृष्णानगर, काशीपुर के रूप में हुई। लवदीप ने 2020 में दून से एलएलबी की पढाई की है। पुलिस के मुताबिक वह नशे का आदी है। रुपये की जरूरत होने पर उसने ही हरिद्वार से ट्रेन में सवार होकर दंपति का मोबाइल चोरी किया। उसके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑनलाइन एप से बुक की गई टैक्सी के चालक पर छेड़छाड़, अभद्रता का आरोप
Next: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में तीन दिन में पहुंचे 35 हजार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राम मंदिर चंदे की जांच और रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग
  • लाला बाजार की दुकानों के टेंडर का व्यापारियों ने किया विरोध, आंदोलन की चेतावनी
  • चितई इंटर कॉलेज में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान
  • पेयजल संकट पर यूकेडी का जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • असंग्रहित गणना प्रपत्र वाले मतदाताओं का होगा दोबारा सत्यापन
  • राशिफल 03 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.