Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऑनलाइन एप से बुक की गई टैक्सी के चालक पर छेड़छाड़, अभद्रता का आरोप
  • देहरादून

ऑनलाइन एप से बुक की गई टैक्सी के चालक पर छेड़छाड़, अभद्रता का आरोप

RNS INDIA NEWS 06/05/2022
rns featured image new

देहरादून। ऑनलाइन एप के जरिए बुकिंग पर आई टैक्सी के चालक ने महिला के साथ अभद्रता की। आरोप है कि चालक छेड़छाड़ करते हुए मानसिक उत्पीड़न किया। महिला ने इसे लेकर डालनवाला थाने में तहरीर दी। पुलिस ने कार नंबर और नाम के आधार पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र निवासी महिला ने 25 अप्रैल को ओला एप के जरिए रात आठ बजे टैक्सी बुक की। इस दौरान उनके पास जो टैक्सी भेजी गई, उसके चालक का नाम अमित कुमार था। महिला का आरोप है कि वह कार में सवार हुई तो चालक सही तरीके से टैक्सी नहीं चला रहा था। रफ ड्राइविंग पर टोका। आरोप है कि इसके बाद उसने ईसी रोड पर कार को रोक लिया। इसके बाद पीछे की सीट पर बैठी महिला से छेड़छाड़ करते हुए उत्पीड़न किया। परेशान महिला कार से उतरी तो वहां पहुंचे एक बजुर्ग दंपति ने उनकी मदद की। परेशान महिला ने अगले दिन तहरीर दी। तहरीर उन्होंने डीआईजी रेंज कार्यालय को दी। वहां से तहरीर थाने पहुंची। इंस्पेक्टर डालनवाला एनके भट्ट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा जिला अस्पताल में डॉक्टर अंकुर गुप्ता ने कान की बीमारियों के ऑपरेशन किये शुरू, पर्वतीय जनपदों को मिलेगा लाभ
Next: ट्रेन के एसी कोच से मोबाइल चोरी में एलएलबी पास युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राम मंदिर चंदे की जांच और रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग
  • लाला बाजार की दुकानों के टेंडर का व्यापारियों ने किया विरोध, आंदोलन की चेतावनी
  • चितई इंटर कॉलेज में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान
  • पेयजल संकट पर यूकेडी का जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • असंग्रहित गणना प्रपत्र वाले मतदाताओं का होगा दोबारा सत्यापन
  • राशिफल 03 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.