Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ट्रैक्टर ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दूसरा घायल
  • हरिद्वार

ट्रैक्टर ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दूसरा घायल

RNS INDIA NEWS 04/11/2021
rns featured image new

विकासनगर। कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर साहिया के पास  देर रात ट्रैक्टर खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। घायल को सीएचसी साहिया में भर्ती कराकर उपचार दिया गया। राजस्व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात ट्रैक्टर ट्राली साहिया से चकराता की ओर जा रही थी।रात करीब डेढ़ बजे ट्रैक्टर ट्रॉली साहिया से करीब दो किमी आगे पहुंची थी। तभी अचानक से ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घटना स्थल के समीप मौजूद होटल मालिक ने इसकी सूचना राजस्व पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों और 108 स्वास्थ्य कर्मियों ने घायल ट्रैक्टर चालक और एक अन्य को खाई से बाहर निकाला। दोनों को सीएचसी साहिया में उपचार को ले जाया गया। जहां गंभीर तौर पर घायल चालक विजय पाल (27 वर्ष) पुत्र खजान सिंह निवासी हरिपुर को उप जिला चिकित्सालय विकासनगर के लिए रेफर किया गया। विकासनगर अस्पताल में मंगलवार रात को उपचार के दौरान विजयपाल ने दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे घायल अजय निवासी कुरोली साहिया को सीएचसी साहिया से बुधवार को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। उधर, राजस्व उप निरीक्षक सुखदेव जिनाटा ने बताया कि दुर्घटना में मृतक चालक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने दिया 30 नवम्बर तक सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा
Next: एम्स नर्सिंग ऑफिसरों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
  • सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.