Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • टीपी नगर से 100 कारोबारियों का हटाया जाएगा अतिक्रमण
  • नैनीताल

टीपी नगर से 100 कारोबारियों का हटाया जाएगा अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 30/09/2023
rns featured image new

हल्द्वानी। सिटी मजिस्ट्रेट ने क्षेत्र की व्यवस्थाओं को देखने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर का निरीक्षण किया। अनियमितता मिलने पर उन्होंने कारोबारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। कहा कि 100 कारोबारियों को नोटिस जारी कर नालियों के ऊपर हुए अतिक्रमण को हटाने के आदेश दिए गए थे। बावजूद इसके अबतक नालियों से अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर कारोबारियों ने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया तो बल पूर्वक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को टीपी नगर क्षेत्र के निरीक्षण को पहुंची सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा कि पिछले दिनों निरीक्षण के दौरान टीपी नगर के कारोबारियों की दुकानों के आगे नालियों पर अतिक्रमण पाया गया। चेतावनी दी अगर अतिक्रमण नहीं हटाया तो हटाने में आने वाले खर्च का वहन भी कारोबारियों को करना होगा।

टीपीनगर दफ्तर की अनापत्ति के बाद ही कटेंगे वाहन
शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह अचानक ट्रांसपोर्ट नगर पहुंची। इस दौरान उन्होंने दुकानों के निरीक्षण के दौरान कबाड़ हो चुके वाहनों के काटने को लेकर तमाम अनियमितताएं मिली। जिसपर उन्होंने कारोबारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। कहा कि अबक शुल्क जमा किए व टीपी नगर दफ्तर की अनुमति के बगैर कोई भी कबाड़ वाहन को नहीं काटने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कबाड़ वाहनों को काटने से पहले कारोबारियों को रजिस्टर में उसका रिकार्ड दर्ज करना होगा। जिसमें वाहन नंबर, चेसिस नंबर, वाहन का प्रकार, वाहन काटने की तिथि व वाहन कटने से पहले आरटीओ दफ्तर से केंसिलेशन की रिपोर्ट को दर्ज करना होगा। टीपी नगर कार्यालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिए बगैर कबाड़ वाहन को नहीं काटा जा सकेगा।

टीपी नगर में चलेगा विशेष सफाई अभियान
सिटी मजिस्ट्रेट ने टीपी नगर की सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि टीपी नगर प्रशासन क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पर खास ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने क्षेत्र में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए कि तीन दिन के भीतर क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि अगले निरीक्षण के दौरान टीपी नगर परियोजना क्षेत्र में यदि सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं पाई गई तो जिम्मेदारी कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रशिक्षण देकर महिलाओं को रोजगार शुरू करने का दिया सुझाव
Next: साड़ी शोरूम की महिला कर्मचारी को लेकर विवाद

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.