Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • टोक्यो ओलंपिक आयोजकों ने प्रत्येक स्थल के लिए दर्शकों की संख्या 10 हजार तक सीमित की
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल

टोक्यो ओलंपिक आयोजकों ने प्रत्येक स्थल के लिए दर्शकों की संख्या 10 हजार तक सीमित की

RNS INDIA NEWS 23/06/2021
rns featured image new

टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो में आगामी 23 जुलाई से शुरू होने वाले 2020 ओलंपिक खेलों के प्रत्येक स्थल के लिए दर्शकों की संख्या दस हजार तक सीमित कर दी गई है। खेलों के आयोजकों ने सोमवार को इसकी घोषणा की। आईओसी (अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति), आईपीसी (अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति), टोक्यो ओलंपिक 2020 आयोजन समिति, टोक्यो महानगर सरकार और जापान सरकार के बीच हुई बैठक के बाद यह घोषणा की गई है। आयोजकों ने एक बयान में कहा, ओलंपिक खेलों के लिए दर्शकों की संख्या आयोजन स्थल क्षमता का 50 प्रतिशत निर्धारित की जाएगी, जबकि सभी आयोजन स्थलों पर दर्शकों की अधिकतम संख्या 10 हजार होगी, हालांकि किसी भी आपात स्थिति या अन्य संक्रमण रोधी उपायों के प्रावधानों के आधार पर 12 जुलाई के बाद संख्या को और कम किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि कई महीने पहले विदेश से जापान आए दर्शकों के आयोजन स्थल में प्रवेश पर पाबंधी लगा दी गई है।
आयोजकों ने बयान में यह भी कहा है कि आयोजन स्थलों पर हर समय मास्क पहना जाना चाहिए। वहीं तेज आवाज में बोलना या चिल्लाना प्रतिबंधित होगा, उचित घोषणाओं के माध्यम से भीड़भाड़ से बचा जाना चाहिए और आगंतुकों को स्थानों को सुव्यवस्थित तरीके से छोडऩा चाहिए। आयोजकों के मुताबिक दर्शकों से अनुरोध किया जाएगा कि वे सीधे स्थानों पर पहुंचे और सीधे घर लौटें और प्रांतों के बीच यात्रा करते समय सभी आवश्यक सावधानी बरतें।
उल्लेखनीय है कि आज सुबह जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने एक बयान में कहा है कि वह दर्शकों के बिना खेलों को आयोजित करने से इंकार नहीं करेंगे, अगर राजधानी कोरोना महामारी के चलते आपातकाल की स्थिति होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अब सरकार की नजर अमेजन और फिल्पकार्ट पर, फ्लैश सेल पर लगेगी पाबंदी! नए नियमों का मसौदा तैयार
Next: 5 दिन बाद हल्के वाहनों हेतु खुला कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.