Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। दून शहर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक निजी कॉलेज में छात्र- छात्राओं के माथे से तिलक और हाथों से कलावा उतरवाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला शनिवार का बताया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे और हंगामा किया। काफी देर तक चले विरोध-प्रदर्शन के बाद कॉलेज प्रशासन की ओर से प्राचार्य को हटाने का आश्वासन दिया गया। उसके बाद मामला शांत हुआ। कॉलेज के छात्रों का आरोप है कि माथे पर तिलक लगाकर और हाथ में कलावा बांधकर आने पर उन्हें रोक दिया गया। ड्रेस कोड का हवाला देते हुए उन्हें हटाने के लिए कहा गया।
यह तक कहा गया कि यदि निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो कॉलेज आने की जरूरत नहीं है। तिलक और कलावा पहनकर पहुंचे कई छात्रों की अनुपस्थिति दर्ज करने की बात सामने आई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बजरंग दल के जिला संयोजक अमन स्वेडिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि तिलक और कलावा सनातन धर्म की आस्था और परंपरा का पवित्र प्रतीक हैं। इन पर किसी भी प्रकार की रोक स्वीकार नहीं की जाएगी।
विरोध के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने छात्र-छात्राओं के माथे पर तिलक लगाया और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कॉलेज के वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर बात की। संगठन का कहना है कि अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच कराने, जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने और प्राचार्य को हटाने का आश्वासन दिया है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया। बीते दिनों दून के एक अशासकीय विद्यालय में भी तिलक लगाने को लेकर इसी तरह का विवाद सामने आया था। प्रदर्शन में सिद्धार्थ बडोनी, भूपेंद्र चौधरी, सुमित, दिवाकर, रोहित चौहान, सूरज चौधरी, विक्की सेठी और गगन के अलावा अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जनसुनवाई में 13 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, लंबित पेंशन मामलों पर सीडीओ का सख्त रुख
Next: विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.