Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • जनसुनवाई में 13 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, लंबित पेंशन मामलों पर सीडीओ का सख्त रुख
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में 13 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, लंबित पेंशन मामलों पर सीडीओ का सख्त रुख

RNS INDIA NEWS 29/06/2026
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे के निर्देशों के क्रम में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में पूर्व में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई के दौरान सड़क, बिजली, पेयजल तथा पेंशन से संबंधित कुल 13 शिकायतें प्राप्त हुईं। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर शिकायतों का प्रभावी समाधान करने के निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक में विभिन्न विभागों में लंबित पेंशन प्रकरणों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। स्वास्थ्य विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि दो सप्ताह के भीतर सभी लंबित मामलों का निस्तारण कर पात्र कर्मचारियों को पेंशन का लाभ उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पेंशन कर्मचारियों की जीवनभर की जमा-पूंजी है और इसके भुगतान में अनावश्यक विलंब या लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तथा ‘हेलो बागेश्वर’ पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और कॉल प्रतिशत में सुधार लाने के निर्देश दिए। कम कॉल प्रतिशत पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को चेतावनी जारी करने के निर्देश भी दिए गए। वहीं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर 36 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों के संबंध में सिंचाई खंड कपकोट को तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे एवं मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी ने सेवायोजन विभाग द्वारा तैयार ‘कैरियर मार्गदर्शिका’ पुस्तिका का विमोचन किया। इस पुस्तिका का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप करियर चयन, रोजगार के अवसरों तथा आवश्यक कौशल प्रशिक्षण के संबंध में मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सांख्यिकी दिवस पर प्रो. महालनोबिस के योगदान को किया याद, आंकड़ों की शुद्धता पर दिया जोर
Next: स्वनिधि महोत्सव में फेरी व्यवसायियों को योजनाओं की दी जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में 962 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

नई सड़क का उखड़ने लगा डामर, विधायक ने मांगी निष्पक्ष जांच

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागनाथ संग्रहालय जल्द खुलेगा आमजन के लिए, डीएम ने सांस्कृतिक विरासत के प्रामाणिक दस्तावेजीकरण पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
  • बागेश्वर में 962 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार
  • कसार जात्रा फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन, लोक संस्कृति और महिला सहभागिता रही आकर्षण का केंद्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.