Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • टिहरी झील में नहीं पर्याप्त सुविधाएं
  • टिहरी

टिहरी झील में नहीं पर्याप्त सुविधाएं

RNS INDIA NEWS 19/02/2022
rns featured image new

नई टिहरी। टिहरी झील को पर्यटन मानचित्र पर उबारने के लिए भले शासन-प्रशासन लाख दावे करे, लेकिन अभी भी टिहरी झील में आने वाले पर्यटकों को तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बोट यूनियन का कहना है कि जब तक टिहरी झील में सुविधाओं को पूरा नहीं किया जाता है, तब तक पर्यटकों का रिझाना मुश्किल है। टिहरी झील को पर्यटन मानचित्र पर उबारने के लिए वर्ष 2016 में टिहरी झील में बोटिंग की शुरूआत हुई। लगभग चालीस किमी के दायरे में फैली टिहरी झील में आज भी प्रतिदिन 100 से 500 तक पर्यटक बोटिंग के लिए पहुंचते हैं। गर्मियों में यात्रा सीजन शुरू होने पर भले ही यह संख्या चार अंकों तक भी पहुंचती है। टिहरी झील में समस्याओं को लेकर यदि देखा जाय तो अभी भी यहां पर पर्याप्त जेटी नहीं। जिसकी लगातार बोट यूनियन टाडा से मांग कर रहा है। जेटी मात्र चालीय बोटों के लिए हैं, लेकिन वर्तमान में बोटों की संख्या 100 के पार हो चुकी है। टिहरी झील का पानी मौसम के अनुरूप जब 90 से 100 मीटर नीचे आ जाता है, तो बोटिंग प्वाईंट भी डाउन हो जाता है। इस दौरान पर्यटकों को शौचालय व पीने की पानी की समस्या से रूबरू होना पड़ता है। देर शाम को लाईट न होन से परेशानी बढ़ती है। बोट यूनियन कई बार सोलर लाईटें जेटी पर लगाने की मांग कर चुका है। यात्रियों के लिए बैठने के लिए शेड व चैंजिंग रूम न होने से भी परेशानी उठानी पड़ती है। सीसीटीवी न होने से सुरक्षा व्यवस्था भी कमजोर है। कई बार चोरियां होने पर उनका खुलासा नहीं हो पाता है। श्री गंगा भागीरथी बोट यूनियन के संरक्षक कुलदीप पंवार का कहना है कि झील का पानी डाउन होने से बढ़ने वाली परेशानियों को लेकर पर्यटन विभाग व टाडा के स्तर पर कोई सोल्युशन नहीं निकाला गया है। जिससे बोट यूनियन सहित पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। समस्याओं को लेकर समय-समय टाडा, जिला प्रशासन व शासन को पत्र देकर अवगत कराया जाता रहा है। टिहरी झील में सुविधायें बढ़ने से पर्यटकों को रिझाना आसान होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 4 घंटे में पूरा होगा देहरादून से दिल्ली का सफर
Next: डबल मर्डर से दहली राजधानी

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर नगर पालिका चुनाव की अधिसूचना जारी, नौ जून को होगा मतदान

RNS INDIA NEWS 26/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू
  • द्वाराहाट पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
  • आईएमपीसीएल मोहान के निजीकरण पर उपपा ने उठाए सवाल, आदेश रद्द करने की मांग
  • अग्निवीर परीक्षा और विवि परीक्षा एक ही दिन होने पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
  • एचपीवी टीकाकरण अभियान में राज्य में अल्मोड़ा जिला प्रथम
  • ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.