Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • टिफिन को लेकर बहस, क्लासमेट ने लड़की के चेहरे पर ब्लेड से किया वार; छात्रा के चेहरे पर आए 17 टांके
  • राष्ट्रीय

टिफिन को लेकर बहस, क्लासमेट ने लड़की के चेहरे पर ब्लेड से किया वार; छात्रा के चेहरे पर आए 17 टांके

RNS INDIA NEWS 04/05/2024
rns featured image new

नई दिल्ली।  दिल्ली के गुलाबी बाग में 14 साल की लड़की को उसके क्लासमेट ने सोमवार को कथित तौर पर ब्लेड से हमला करके घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल लड़की के चेहरे पर 17 टांके आए हैं। पीड़िता का परिवार घटना में शामिल छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है। दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन मिले एक वीडियो का स्वत: संज्ञान लिया। जिसमें लड़की के चेहरे पर गंभीर चोटें दिखाई दे रही थीं। पुलिस ने मामले की बुधवार से जांच शुरू कर दी।
पीड़िता के अनुसार, घटना 29 अप्रैल को सुबह करीब 11.20 बजे घटी जब वह और उसकी क्लासमेट लंच कर रहे थे। कुछ लड़कियों ने उसके दोस्त का टिफिन छीन लिया और वहां से भाई गई। जिसे लेकर दोनों में तब तीखी बहस शुरू हो गई जब पीड़िता के दोस्त ने उनसे अफना टिफिन वापस मांगा। पीड़िता ने मामले में बीच-बचाव करने की कोशिश की लेकिन बहस और बढ़ गई। इस दौरान क्लासमेट ने उसपर ब्लेड से हमला कर दिया
पीड़िता के परिवार का आरोप है कि घटना के बाद स्कूल से किसी ने भी उनकी मदद नहीं की। पीड़िता की मां ने कहा, ‘मेरी बेटी के चेहरे पर 17 टांके लगे हैं। उसकी हालत अभी भी गंभीर है। हमले के बाद किसी ने उसे अस्पताल ले जाने तक में मदद नहीं की।’ पीड़िता की बड़ी बहन ने कहा, ‘मेरी बहन जिसके चेहरे पर चोट लगी है, वह 9वीं कक्षा की छात्रा है। जब उसके दोस्तों के बीच झगड़ा हुआ, तो वह सभी को शांत करने की कोशिश कर रही थी। लेकिन उसी पर हमला कर दिया गया। पुलिस को उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।’
झगड़े का एक कथित वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में स्कूल के अंदर एक लड़की के चेहरे पर कथित तौर पर ब्लेड से हमला करते हुए दिखाया गया। इसमें लड़की के चेहरे के दाहिनी ओर घाव नजर आ रहा है और पीड़िता के गाल के आधे हिस्से से खून बहता दिख रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए हैं। पुलिस ने इस मामले में किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 04 मई
Next: घर के सामने अतिक्रमण का विरोध करने पर हंगामा

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.