Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • घर के सामने अतिक्रमण का विरोध करने पर हंगामा
  • हरिद्वार

घर के सामने अतिक्रमण का विरोध करने पर हंगामा

RNS INDIA NEWS 04/05/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  घर के सामने अतिक्रमण का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोपियों ने पहले परिवार के एक युवक के साथ मारपीट की। बाद में आरोपियों ने एक साथ घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए महिला सहित कई लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला किला निवासी गुड्डू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके घर के सामने रहने वाले लोगों ने रास्ते में अतिक्रमण कर रखा है। जिसके चलते उन्हें अपनी बाइक आदि निकालने में भी परेशानी होती है। पीड़ित का कहना है एक मई की रात करीब दस बजे उसके द्वारा आरोपियों को अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया तो आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। घटना की सूचना देने के लिए जब वह पुलिस चौकी पहुंचा तो आरोपी और अधिक आक्रोशित हो गए तथा उन्होंने एक राय होकर लाठी डंडों से लैस उसके घर में प्रवेश किया। जहां पर उन्होंने उसकी मां शाहिदा, भाई साकिब व साहिल को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों ने घर के सामान के साथ-साथ उसके ई-रिक्शा को भी क्षतिग्रस्त कर डाला। शहर चौकी प्रभारी नवीन नेगी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर नामजद किए गए आरोपियों नौशाद, सलमान, फरमान, कल्लू, भूरा और असलम उर्फ मीरा सभी निवासी मोहल्ला किला मंगलौर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टिफिन को लेकर बहस, क्लासमेट ने लड़की के चेहरे पर ब्लेड से किया वार; छात्रा के चेहरे पर आए 17 टांके
Next: अवैध हथियारों की सप्लाई करते दो आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.