Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • युवक की हत्या कर तीन लाख लूटे
  • हरिद्वार

युवक की हत्या कर तीन लाख लूटे

RNS INDIA NEWS 03/08/2020
default featured image

रुडकी। लक्सर की एक बैंक की मिनी शाखा में तीन लाख की नगदी जमा कराने जा रहे 22 वर्षीय युवक की अज्ञात हत्यारों ने गला रेतकर हत्या कर दी। हत्यारे नगदी लूटकर फरार हो गए। युवक का शव गांव से कुछ दूर खेत में पड़ा मिला। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही गांव के ही एक व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। खानपुर के अब्दुल रहीमपुर गांव निवासी गुलफाम के बेटे दानिश का गोवर्धनपुर में सैलून की दुकान है। गुलफाम ने गांव के एक व्यक्ति से जमीन का सौदा किया था। उसे देने के लिए दानिश ने लक्सर की एक बैंक शाखा के अपने खाते से तीन लाख रुपये निकलवाए थे। पर बाद में सौदा कैंसिल हो गया। सोमवार सुबह दानिश इस रकम को वापस बैंक में जमा कराने जा रहा था। गांव से बाहर अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर दानिश की हत्या कर दी। हत्यारे उसके पास मौजूद रकम लूटकर भाग गए। इसी दौरान गांव का प्रदीप उसी रास्ते से वापस लौट रहा था। उसने दानिश को छुड़ाना चाहा तो हमलावरों ने उस पर भी वार कर दिया, जिससे प्रदीप गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। बाद में मौके पर पहुंचे लोगों ने प्रदीप को अस्पताल भिजवाने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे एसओ पीडी भट्ट ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बताया जा रहा है कि मृतक दानिश सुबह में गांव के एक व्यक्ति के साथ घर से निकला था। पुलिस उस व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसओ भट्ट ने बताया कि लूट के बाद दानिश की हत्या हुई है। दूसरा युवक प्रदीप इस समय जौलीग्रांट में भर्ती है। उसके बयान से घटना के खुलासे में मदद मिलेगी। पुलिस की टीम उससे बात करने को अस्पताल जा रही है।

मिनी शाखा में जा रहा था युवक
सोमवार को रक्षाबंधन के चलते बैंकों में अवकाश था। लेकिन मिनी शाखाएं खुली थी। युवक एक राष्ट्रीयकृत बैंक की मिनी शाखा में रकम जमा कराने जा रहा था। पुलिस मानकर चल रही है कि किसी को इस बात की जानकारी थी कि उसके पास रकम थी। उसके बाद लूट के इरादे से उसकी हत्या कर दी गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ससुरालियों ने दी बहू को जिंदा जलाने की धमकी
Next: भाई को राखी बांधने के साथ पहनाया मास्क

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

कॉलोनी काटने और साझेदारी का झांसा देकर 66.70 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

सिडकुल क्षेत्र में मोबाइल झपटने वाले तीन युवक गिरफ्तार, 6 मोबाइल बरामद

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.