Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कॉलोनी काटने और साझेदारी का झांसा देकर 66.70 लाख ठगे
  • हरिद्वार

कॉलोनी काटने और साझेदारी का झांसा देकर 66.70 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 01/02/2026
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। लण्ढौरा में कॉलोनी काटने और साझेदारी का झांसा देकर एक व्यक्ति से 66.70 लाख की रकम ठग ली गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रणसूरा निवासी तसलीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके परिचित नूरआलम निवासी लण्ढौरा और पवन दुबे निवासी लक्सर ने उसे बताया कि उन्होंने लण्ढौरा में 24 बीघा जमीन का सौदा उग्रसैन अग्रवाल नामक व्यक्ति से 38 लाख रुपये प्रति बीघा की दर से किया है। आरोपियों ने उसको झांसा दिया कि यदि वह इस प्रोजेक्ट में पैसा लगाता है, तो उसे बड़ा मुनाफा होगा। जान-पहचान होने के कारण पीड़ित उनकी बातों में आ गया और एक सितंबर 2021 को नूरआलम के हिस्से में 20 प्रतिशत की साझेदारी तय हुई। इसके बाद आरोपियों ने उससे अलग-अलग तारीखों में 66 लाख 70 हजार प्राप्त कर लिए। इसमें से 29 लाख 50 हजार नकद और बाकी की रकम बैंक ट्रांसफर के जरिए नूरआलम के खाते में भेजी गई। पीड़ित का आरोप है कि पवन दुबे, नूरआलम और उनके साथियों इकराम, फरीद अंसारी, कुरबान ने उसके पैसे हड़प लिए। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर खुद को भूमि का स्वामी बताया और बिना उसको बताए अन्य लोगों से पैसे लेकर जमीन का बैनामा करना शुरू कर दिया। पीड़ित ने अपने पैसे या जमीन के हिस्से की मांग की, तो आरोपी टालमटोल करने लगे। आरोप है कि 10 नवंबर 2025 को जब पीड़ित ने अपने भाई मुर्सलीन और बासिद अली के सामने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने पैसे देने से साफ मना कर दिया और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बजट 2026 में न विजन, न समाधान : यशपाल आर्य
Next: लोधिया क्रिकेट मैदान में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.