Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ठेकेदारों को बिना टेंडर काम दिए जाने पर लोनिवि मंत्री ने जताई नाराजगी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

ठेकेदारों को बिना टेंडर काम दिए जाने पर लोनिवि मंत्री ने जताई नाराजगी

RNS INDIA NEWS 05/07/2023
rns featured image new

भूस्खलन से अवरुद्ध 179  सड़कों में से 52 सड़कों को  खोल दिया गया हैः महाराज

देहरादून। मानसून सीजन को लेकर लोक निर्माण विभाग ने प्रभावी कार्य योजना तैयार की है। भारी वर्षा व भूस्खलन के कारण अवरुद्ध 179  सड़कों में से अभी तक 52 सड़कों को यातायात के लिए खोल दिया गया है। सड़कों को खोलने के लिए कुल 468 जेसीबी, पोकलेन, चेन डोजर, व्हीललोडर,  व्हील डोजर आदि मशीनों को चिन्हित संवेदनशील स्थलों पर तैनात किया गया है। इन मशीनों में एआईएस मॉडल जीपीएस लगाया गया है जिससे उनके मूवमेन्ट की सूचना ऑनलाइन उपलब्ध हो सके।
उक्त बात प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मानसून सीजन को लेकर बुधवार को प्रमुख अभियंता कार्यालय, लोक निर्माण विभाग, यमुना कॉलोनी स्थित भवन में लोक निर्माण विभाग की तैयारियों को लेकर हुई एक बैठक के दौरान कही। उन्होंने पहाड़ी क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थिति का आंकलन करने के साथ-साथ भूस्खलन से अवरुद्ध सड़कों से मलबा हटाने के प्रबंधन की भी विभागीय अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
लोक निर्माण मंत्री श्री महाराज ने बताया कि प्रदेश में कुल 8436 राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग, मुख्य जिला मार्ग, अन्य जिला मार्ग, ग्रामीण मार्ग और हल्के वाहन मार्गों पर मानसून सीजन आपदा प्रबंधन हेतु कार्य योजना बनाकर जेसीबी, पोकलेन, चेन डोजर, व्हीललोडर, व्हील डोजर, ट्रक एवं टिप्पर यूटिलिटी वाहन आदि की सूचना तथा समस्त फील्ड अभियंताओं वह ऑपरेटरों के दूरभाष नंबर इस हेतु सम्मिलित किए गए हैं।
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत विभिन्न खंडों द्वारा विभागीय एवं निजी श्रमिकों तथा उपलब्ध मशीनों के माध्यम से मार्गों पर अप्रैल माह से जून 2023 तक 7140 नालियों की साफ सफाई का उचित प्रबंध किया गया है। बैठक के दौरान श्री महाराज ने मानसून के दौरान समस्त विभागीय फील्ड अधिकारियों को दूरभाष पर उपलब्ध रहने के निर्देश देते हुए जनपद स्तर पर आपदा कार्यों हेतु विभिन्न विभागों से आपसी समन्वय स्थापित करने को भी कहा है।
बैठक के दौरान लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों से कहा कि श्रीनगर से आते हुए तोता घाटी के पास अक्सर मार्ग अवरुद्ध हो जाता है जिसका पता बाद में चलता है। ऐसी स्थिति को देखते हुए पहले ही डायवर्जन के समीप इलेक्ट्रॉनिक स्क्रीन या कोई सिस्टम ऐसा लगाना चाहिए जिससे मार्ग अवरुद्ध होने का पता लोगों को पहले ही चल जाए। उन्होंने कहा कि मानसून सीजन में फ्लाई ओवरों से पानी की निकासी के भी समुचित प्रबंध होने चाहिएं।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि गढ़वाल एवं कुमाऊं को जोड़ने के लिए सड़कों की पर्याप्त कनेक्टिविटी होनी चाहिए। लोक निर्माण मंत्री ने बैठक में अल्मोड़ा, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और चमोली से वर्चुअल जुड़े लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून सीजन के दौरान सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का सजगता के साथ निर्वहन करें और अवरुद्ध सड़कों को खोलने में किसी प्रकार की कोई कोताही ना बरतें।
श्री महाराज ने पूर्व में बगैर टेंडर के लोगों को काम देने और फिर उनका भुगतान न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कि ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जानी चाहिए जिन्होंने काम करवाने के बाद काम करने वालों को भुगतान नहीं किया है। ऐसे सभी लोगों का भुगतान किया जाना चाहिए जिन्होंने उन अधिकारियों के कहने पर कार्य किए हैं।
बैठक में लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पांडे, अपर सचिव विनीत कुमार, प्रमुख अभियंता दीपक कुमार यादव सहित लोक निर्माण विभाग के अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएम मोदी को भाए उत्तराखंड के काफल, सीएम धामी को पत्र भेज आभार जताया
Next: दो नाली जमीन वालों को भी मिलेगा एप्पल मिशन का लाभ: गणेश जोशी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.