Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • झबरेड़ा में घर में धावा बोल लाखों की लूट
  • हरिद्वार

झबरेड़ा में घर में धावा बोल लाखों की लूट

RNS INDIA NEWS 06/09/2022
rns featured image new

रुड़की। सोमवार देर रात बदमाशों ने ठेकेदार के घर पर हथियारों के बल पर लाखों की नकदी और जेवर लूट लिए। बदमाशों ने ठेकेदार और उनकी शिक्षिका पत्नी को आतंकित किया। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बदमाशों की तलाश में काबिंग की। लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के फक्करहेड़ी गांव निवासी अनुज अष्टवाल अलग-अलग विभागों में ठेकेदारी का काम करते हैं। उनकी पत्नी सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। कुछ समय पहले उन्होंने गांव के बाहर मकान बनाया है। इन दिनों पंचायत चुनाव चल रहे हैं। सोमवार रात को अनुज गांव के कुछ लोगों के साथ बैठकर चुनाव को लेकर चर्चा कर रहे थे। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे तक बैठक चली। ग्रामीणों के जाने के बाद अनुज गेट बंद कर कमरे की ओर जा रहे थे तो इस दौरान तीन बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस गए। दो बदमाशों ने उन्हें गन प्वाइंट पर ले लिया। तमंचे की नोंक पर बदमाश अनुज को कमरे में ले गए। बदमाशों ने हथियारों से आंतकित करते हुए उसकी पत्नी से अलमारी खुलवाई। वहां रखी 5.70 लाख की नकदी और गहने लूट लिए। उसकी पत्नी के कानों से कुंडल, चेन और अंगूठी भी लूट ली। खेतों के रास्ते बदमाश फरार हो गए। दो बदमाशों के घर के बाहर निगरानी करने की बात भी बताई जा रही है। बदमाशों के जाने के बाद अनुज ने शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। बदमाशों की तलाश में काबिंग की गई। लेकिन उनका पता नहीं लग पाया। एसओ थपलियाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति ने दिया धरना
Next: रुड़की में 35 डेंगू पॉजिटिव मिलने से हड़कंप

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.