Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • नागराजा की डोली आठ गांव के भ्रमण पर निकली
  • टिहरी

नागराजा की डोली आठ गांव के भ्रमण पर निकली

RNS INDIA NEWS 14/04/2026
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। थौलधार ब्लॉक के आराध्य देव भगवान श्रीकृष्ण नागराज की डोली एक गते बैसाख (मंगलवार) को आठ गांवों के भ्रमण पर निकली। नागराजा की डोली और निशान को ढोल-दमाऊं के साथ श्रद्धालुओं ने कंडीसौड़ स्थित भागीरथी तट पर स्नान करवाया। नागराजा के पुजारी कृष्ण गोपाल भट्ट ने बताया कि डोली आठ दिनों तक गैर, रैदूणी, डांग, क्यारी, झकोगी, कंस्यूड, बांडा आदि गांव का भ्रमण करेगी। इस दौरान नागराजा की डोली के साथ गांव के प्रत्येक परिवार के सदस्य शामिल रहेंगे। स्थानीय निवासी खेम सिंह बरोली ने बताया प्रसिद्ध सिद्धपीठ सुरकंडा मंदिर के करीब 500 मीटर नीचे डांग गांव में नागराजा का पौराणिक मंदिर है। डांग निवासी एवं थौलधार ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि आठ गांव के आराध्य देवता नागराजा बैसाखी संक्रांति पर हर तीसरे वर्ष मंदिर से बाहर आते हैं। भ्रमण के दौरान आठों गांवों में मेले का आयोजन होता है। इस मौके पर चतर सिंह सेनवाल, गोविंद सिंह, हुकम सिंह, राजेंद्र सिंह पंवार, विक्रम सिंह नेगी, सुखबीर सिंह नेगी, पवन सिंह बरौली आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छह माह के लिए खुले गौरी माई मंदिर के कपाट
Next: नागणी बाजार में सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से महिला की मौत, युवक घायल

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

केतन हत्याकांड में आया नया मोड़; जांच में नाबालिग से दुष्कर्म की पुष्टि, मां की तहरीर पर दर्ज हुआ मामला

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

अनियमितता मिलने पर अल्ट्रासाउंड केंद्र का लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.