Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • नागणी बाजार में सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से महिला की मौत, युवक घायल
  • टिहरी

नागणी बाजार में सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से महिला की मौत, युवक घायल

RNS INDIA NEWS 14/04/2026
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नागणी बाजार के समीप बाइक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार घायल हो गया। उसे उप जिला अस्पताल नरेंद्रनगर में भर्ती किया गया है। नागणी चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि नेपाली मूल की सुरमा देवी (52) जाजल में रहती थी। वह बेटे राज के साथ नागणी आई हुई थी। दोपहर करीब 12. 30 नागणी के समीप वह बस में बैठने का इंतजार कर रही थी। तभी चंबा से ऋषिकेश जा रही बस के आने से महिला उसमें बैठने के लिए सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से देहरादून से भागीरथीपुरम आ रहे शिवम चमोली (19) पुत्र सुरेश चमोली की बाइक की चपेट में महिला आ गई। टक्कर लगते ही महिला दूर जा गिरी। सूचना पर नागणी पुलिस चौकी की टीम ने महिला को नरेंद्रनगर अस्पताल ले गई,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया शिवम देहरादून में बीकॉम की पढ़ाई करता है। दुर्घटना में शिवम के पैर में चोट आई है। नरेंद्रनगर अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। पुलिस को मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। मृतक नेपाली महिला का परिवार जाजल में स्थानीय लोगों के खेतों में सब्जी आदि का उत्पादन करते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नागराजा की डोली आठ गांव के भ्रमण पर निकली
Next: बैसाखी पर 12 साल बाद मोरी मेला यात्रा देवप्रयाग संगम पहुंची

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

केतन हत्याकांड में आया नया मोड़; जांच में नाबालिग से दुष्कर्म की पुष्टि, मां की तहरीर पर दर्ज हुआ मामला

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

अनियमितता मिलने पर अल्ट्रासाउंड केंद्र का लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.