Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • थराली में कांग्रेस की सुनीता रावत ने जीती सीट
  • चमोली

थराली में कांग्रेस की सुनीता रावत ने जीती सीट

RNS INDIA NEWS 25/01/2025
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।  नगर पंचायत थराली में कांग्रेस की सुनीता रावत ने अध्यक्ष पद पर कब्जा किया है। सुनीता रावत ने अपने प्रतिद्वंदी सुमन गुसाईं को 544 मतों से पराजित किया। सुनीता रावत की जीत के बाद थराली में कांग्रेस जनों में भारी उत्साह है और वह जश्न मना रहे हैं। एक-दूसरे को बधाई और मिठाइयां बांटी जा रही है। थराली नगर पंचायत में चार वार्डों में चुनाव हुए जिसमें से नगर पंचायत के वार्ड संख्या 01 देवराडा ने चुनाव का बहिष्कार किया। यहां एक भी मत नहीं पड़े। कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता रावत को 905 मत मिले तो उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सुमन गुसाई भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार को 361 मत मिले। निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति गुसाईं को कुल 101 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार सुनीता रावत 544 मतों से विजयी रहीं। नगर पंचायत के अधिसूचना जारी होने के बाद जहां थराली नगर पंचायत की सीट अति पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित हुई तो दोनों ही दलों को प्रत्याशी ढूंढना मुश्किल हो गया था। कांग्रेस ने व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप रावत की पत्नी सुनीता रावत को उम्मीदवार बनाया तो भाजपा ने थराली में स्वंय का व्यवसाय कर रही सुमन गुसाईं को अपना उम्मीदवार बनाया। प्रारंभ से ही सुनीता रावत का पक्ष भारी माना जा रहा था, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में शुरुआत से एन्टी इनकंबेंसी का फैक्टर था जिसे भाजपा केम्प समझ नहीं पाया। अंतिम परिणाम जारी होने के बाद कांग्रेस ने नगर पंचायत धारली की सीट पर विजय प्राप्त की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा नगर निगम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, अजय वर्मा बने पहले मेयर
Next: सीएम धामी ने किया उत्तराखण्ड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.